फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   No one here is my own.. Young man takes his own life after posting on Instagram.

Lucknow News: यहां अपना कोई नहीं...इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिख युवक ने दी जान

Sat, 06 Jun 2026 03:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:31 AM IST
विज्ञापन
No one here is my own.. Young man takes his own life after posting on Instagram.
युवक ने घर के बरामदे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। - फोटो : युवक ने घर के बरामदे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
मोहनलालगंज। मुझे अपने साथ ले लो, यहां अपना कोई नहीं...। इंस्टाग्राम पर यह पोस्ट डालकर मोहनलालगंज के हीरालालखेड़ा निवासी विकास यादव (19) ने बृहस्पतिवार रात फंदा लगाकर जान दे दी। विकास ने आत्महत्या क्यों की, इसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


पिता विनीत कुमार ने बताया कि विकास उनके साथ एक प्राइवेट अस्पताल में काम करता था। बृहस्पतिवार रात वह ड्यूटी पर अकेले चले गए। विकास घर पर अकेला था। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे मकान में रहने वाले एक किरायेदार ने बरामदे में लगे पंखे से गमछे के सहारे विकास का शव लटका देखकर उन्हें व पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर मोहनलालगंज बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि आत्महत्या का कारण नहीं पता चल सका है।
विज्ञापन

परिजनों ने भी किसी पर कोई आरोप भी नहीं लगाया है। विकास की मां की दो साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है, जबकि बहन ज्योति ननिहाल में रहती है। पुलिस की छानबीन में पता चला कि विकास ने आत्महत्या करने से 24 घंटे पहले हाथ से बने स्केच के साथ इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाली थी। इसमें लिखा था- मुझे अपने साथ ले लो, यहां अपना कोई नहीं...। स्केच पर अनामिका नाम भी लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed