फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   No matter how hard you try, the light will not be able to stop...

Lucknow News: करो कितनी भी कोशिश, उजाला रुक ना पाएगा...

Thu, 27 Feb 2025 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
No matter how hard you try, the light will not be able to stop...
सम्मेलन में पहुंचे कवि।
लखनऊ। पं. दीनदयाल उपाध्याय साहित्यिक सेवा संस्थान के तत्वावधान में खदरा स्थित शिव नगर के शिव पार्क में बुधवार को कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह हुआ। इस दौरान रचनाकारों ने शृंगार, हास्य और ओज की कविताओं से श्रोताओं का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन

वरिष्ठ गीतकार डॉ. विष्णु सक्सेना ने अपने चिर-परिचित अंदाज में गीतों की गंगा बहाई। उन्होंने पढ़ा - जो होगा प्रेम में डूबा वो दिल से गुनगुनाएगा, नजर का तीर ऐसा है जिगर के पार जाएगा, सुनें नफरत के सब साये मोहब्बत का मैं सूरज हूं, करो कितनी भी कोशिश पर उजाला रुक ना पाएगा...। डॉ. सर्वेश अस्थाना ने सुनाया - राम तुम्हारे पुत्र धर्म के सामने हम खुद को लेकर शर्मिंदा हैं, पिता को वृद्धाश्रम भेजकर आज भी बेशर्मी से जिंदा हैं...। उन्नाव से आए डॉ. विनय दीक्षित आशु ने भगवान शंकर पर कविता पढ़ी- भोलेनाथ! तुम आज भी भोले के भोले, भक्तों को खिलाते मालपुआ, खुद भांग के गोले।
विज्ञापन

कवि डॉ. कमलेश शर्मा, जयपुर के अशोक चारण, पार्थ नवीन, बाराबंकी के हास्य कवि प्रमोद पंकज, दिल्ली की कवयित्री कल्पना शुक्ला ने भी रचनाएं पढ़ीं।
कवि पार्थ नवीन और कवयित्री कल्पना शुक्ला सम्मानित
इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, विशिष्ट अतिथि प्रकाश पाल, भाजपा नेता नीरज सिंह और पं. आदित्य द्विवेदी ने वर्ष 2025 का पं. दीनदयाल उपाध्याय साहित्यिक सम्मान राजस्थान के कवि पार्थ नवीन और डॉ. रमेश रस्तोगी सम्मान दिल्ली की कवयित्री कल्पना शुक्ला को प्रदान किया। डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि शिव हमारी सनातन संस्कृति व आस्था के आराध्य भगवान हैं। कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक विधायक नीरज बोरा ने साहित्य के सकारात्मक पक्ष पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed