फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   no interview for group G jobs.

समूह ‘ग’ व ‘घ’ की नौकरियों के लिए इंटरव्यू होगा खत्म, सरकार ने शुरू की तैयारी

Sat, 10 Jun 2017 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 10 Jun 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
no interview for group G jobs.

योगी सरकार ने विधानसभा चुनाव के दौरान युवाओं से किए गए एक अहम वादे पर अमल की ओर कदम बढ़ा दिया है। इस क्रम में सरकार ने समूह ‘ग’ व ‘घ’ की सरकारी नौकरियों से इंटरव्यू खत्म करने की कार्यवाही शुरू कर दी है।

विज्ञापन


भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान नौकरियों में इंटरव्यू के नाम पर धांधली को मुद्दा बनाया था और वादा किया था कि सत्ता में आने पर वह ग्रेड-तीन व ग्रेड-4 (समूह ‘ग’ व ‘घ’) की नौकरियों से इंटरव्यू की व्यवस्था खत्म कर देगी।
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ ने 29 मई के अंक में सरकार की ओर से इस संबंध में कोई पहल न किए जाने की खबर प्रकाशित हुई थी। इसके बाद हरकत में आई सरकार ने कार्मिक एवं नियुक्ति विभाग को समूह ग व घ की भर्तियों से इंटरव्यू खत्म करने के लिए नियमों में बदलाव से जुड़ा प्रस्ताव तैयार करने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना विभाग से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि कार्मिक विभाग ने नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेजा है।

ली जाएगी कैबिनेट की मंजूरी

no interview for group G jobs.

बता दें, सीएम कार्मिक एवं नियुक्ति विभाग के मंत्री भी हैं। सीएम से अनुमोदन मिलने के बाद नियमावली पर कैबिनेट की मंजूरी ली जाएगी। अधिकारी ने बताया कि कैबिनेट से नियमावली मंजूर होने के बाद सभी विभागों में समूह ‘ग’ व ‘घ’ के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया से इंटरव्यू की व्यवस्था खत्म हो जाएगी। सरकार लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर भर्ती शुरू करेगी।

अब निगाहें चयन आयोगों पर
नियमावली में संशोधन की कार्यवाही शुरू होने के बाद चयन आयोगों में भर्तियों पर लगी रोक पर भी लोगों की निगाहें टिकी हैं। अब तक सरकार ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के नए अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं की है। साथ ही राज्य लोक सेवा आयोग, माध्यमिक शिक्षा व उच्चतर शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में भी भर्ती प्रक्रिया ठप पड़ी है।

ये किया था वादा
‘भ्रष्टाचार रोकने के लिए सरकार समूह-ग व समूह-घ की सरकारी नौकरियों में संवैधानिक आरक्षण व्यवस्था का सम्मान करते हुए बिना जाति व धर्म के पक्षपात के भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए इंटरव्यू को समाप्त किया जाएगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed