फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   no information of murderer of gas agency cashier

लूट एवं हत्याः कैशियर के इंतजार में पौन घंटे से बैंक के आसपास टहल रहे थे खूनी लुटेरे

Wed, 31 Oct 2018 02:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 31 Oct 2018 02:51 PM IST
विज्ञापन
no information of murderer of gas agency cashier
श्याम (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
लखनऊ के विभूतिखंड में सोमवार सुबह बिहारी गैस एजेंसी के कैशियर श्याम सिंह की गोली मारकर हत्या के बाद 10 लाख रुपयों से भरा बैग छीनकर भागे खूनी लुटेरों का 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। इस बीच छानबीन में जुटी पुलिस को पता चला है कि खूनी लुटेरे वारदात से पौन घंटे पहले बैंक के बाहर पहुंच गए थे और आसपास टहलते हुए कैशियर का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस ने इलाके में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई है। अभी तक किसी भी फुटेज में खूनी लुटेरों के चेहरे स्पष्ट नहीं दिखे हैं। सीसीटीवी फुटेज में खूनी लुटेरे सोमवार सुबह करीब पौने 10 बजे से ही घटनास्थल के आसपास टहलते दिखे हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने मधुरिमा रेस्टोरेंट के मुख्य द्वार पर लगे सीसीटीवी कैमरे की वारदात से एक घंटे पहले की फुटेज देखी तब इसका खुलासा हुआ। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि खूनी लुटेरे दो बार मधुरिमा रेस्टोरेंट के सामने से आते-जाते दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गैस एजेंसी से मुखबिरी हुई या एजेंस के आसपास मौजूद थे खूनी लुटेरों के साथी
पुलिस के मुताबिक, खूनी लुटेरों को कैशियर श्याम सिंह के बैंक पहुंचने के वक्त के बारे में सटीक जानकारी थी।  एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि या बदमाशों को पता था कि कैशियर रुपये लेकर ठीक 10.30 बजे के आसपास ही बैंक के बाहर पहुंचता है या फिर वारदात में बदमाशों के अन्य साथी भी शामिल थे जो गैस एजेंसी या भीतर मौजूद रहकर कैशियर के बारे में सूचना दे रहे थे। 

पिता ने दी मुखाग्नि

no information of murderer of gas agency cashier
विभूतिखंड में सोमवार सुबह बिहारी गैस एजेंसी के कैशियर श्याम सिंह की गोली मारकर हत्या के बाद मंगलवार को दिनभर लोग संवेदनाएं जताते रहे। बिहारी गैस एजेंसी के कैशियर श्याम सिंह की चिता को मंगलवार सुबह भैंसाकुंड में पिता माता बख्श सिंह ने मुखाग्नि दी।

इससे पहले विनीतखंड एक स्थित घर से श्याम सिंह की अर्थी उठी तो परिवारीजन रोने लगे। पत्नी और दोनों बेटियां अर्थी से लिपट गईं। श्याम सिंह के पिता माता और छोटे भाई सुधीर सिंह समेत अन्य परिवारीजन किसी तरह उन्हें घर के भीतर ले गए।

इस दौरान जवान बेटे की अर्थी को कंधा देते बूढ़े पिता को देख लोगों की आंखें नम हो गईं। वारदात के चलते विनीतखंड एक के कई घरों में मंगलवार को चूल्हा नहीं जला। विनीतखंड एक के लोगों को इस बात का दुख था कि ध्वस्त कानून व्यवस्था के शिकार परिवारीजनों को सांत्वना देने पुलिस प्रशासन का कोई अधिकारी श्याम सिंह के घर नहीं पहुंचा। 
 

लखनऊ के एक बदमाश पर वारदात का शक

एसएसपी ने बताया कि बैंकों के आसपास वारदात करने वाले और हत्या करके लूटपाट करने वाले 50 बदमाशों को चिह्नित किया गया है। इसमें शूट एंड लूट गिरोह के 25 बदमाश शामिल हैं। पूर्व में इस तरह की वारदातों में किन बदमाशों का नाम आया, ऐसी वारदात करने वाले बदमाश इस वक्त कहां हैं? इस बारे में भी पता लगाया जा रहा है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि वारदात में लखनऊ के ही एक बदमाश की संलिप्तता सामने आ रही है। उक्त बदमाश कुछ दिन से दिल्ली में था। करवाचौथ पर वह लखनऊ लौटा और अपने साथी को लेकर हत्या व लूट की साजिश रची। वारदात के वक्त उक्त बदमाश की लोकेशन घटनास्थल पर ही पाई गई है। पुलिस उक्त बदमाश को तलाश रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed