फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   No hassle... no long wait... Aadhaar processing done in just a few minutes

Lucknow News: न मशक्कत... न लंबा इंतजार... चंद मिनट में हुआ आधार का काम

Mon, 08 Dec 2025 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
No hassle... no long wait... Aadhaar processing done in just a few minutes
आधार बनवाने और अपडेट कराने के लिए ​शिविर में पहुंचे लोग।
लखनऊ। न कोई मशक्कत करनी पड़ी और न ही इंतजार के लिए कतार में खड़ा होना पड़ा। फॉर्म भरा और फिर चंद मिनट में आधार बनने व अपडेट करने का काम हो गया। डालीबाग स्थित अमर उजाला कार्यालय में रविवार को लगे आधार शिविर में इसी तरह की सहूलियत से आधार से जुड़े काम हुए।
विज्ञापन

दरअसल कैंप के लिए 29 नवंबर को रजिस्ट्रेशन ओपन किया गया था। इसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर रजिस्ट्रेशन कराया था। इन आवेदकों के लिए रविवार को कैंप लगाया गया। कैंप में यूआईडीएआई की तरफ से विश्व प्रकाश ने 42 लोगों के आधार अपडेट किए। अपडेट करवाने वालों में बच्चे, युवा, बुजुर्ग और महिलाएं शामिल रहीं। किसी ने आधार से लिंक मोबाइल नंबर तो किसी ने पता और बायोमीट्रिक अपडेट कराया। नौ बच्चों के आधार पंजीकरण भी हुए। इसमें एक साल का भी बच्चा शामिल है। अमर उजाला की इस पहल को कैंप में शामिल लोगों ने खूब सराहा।
विज्ञापन

आगे भी होगा आयोजन, खबर के जरिये दी जाएगी जानकारी
पिछले दो सप्ताह में चार कैंप लगाए जा चुके हैं। आगे भी ये कवायद जारी रहेगी। जब भी कैंप लगेगा, उसके पहले ही अखबार के जरिये जानकारी दी जाएगी। कैंप का लाभ उठाने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

Iआधार महत्वपूर्ण दस्तावेज है। पांच वर्ष और 15 वर्ष की उम्र में अपडेट करवाना भी जरूरी है। इसलिए इसमें लापरवाही न बरतें। अमर उजाला की पहल शानदार है। ऐसी पहल में यूआईडीएआई का पूरा सहयोग रहेगा।I
I- प्रशांत कुमार सिंह, उपमहानिदेशक, यूआईडीएआई लखनऊI
Iमैं आधार में पता बदलवाने के लिए एक वर्ष से परेशान थी। कई जगह गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। अमर उजाला कैंप में आई तो यहां सच में मदद मिली। मेरी समस्या दूर हो गई।I
I- श्वेता तिवारी, आलमबागI
Iमुझे आधार कार्ड में फोटो अपडेट कराना था। यहां प्रक्रिया बहुत आसान लगी। इससे पहले मैं कई जगह प्रयास कर थक चुकी थी। बिना किसी झंझट के मेरा आधार अपडेट हो गया।I
I- उरुज फातिमा, लालबाग I
Iमैं अपना पता अपडेट कराने आई थी। स्टाफ ने बहुत सरल तरीके से मदद की और मेरा काम तुरंत हो गया। ऐसी सुविधा मिलती रहे तो लोगों की आधी परेशानियां वहीं खत्म हो जाएं। अमर उजाला और आधार टीम का अभार।I

I- दया नौटियाल, इंदिरानगरI

जुड़वा पुत्रियों का अपडेट हुआ आधार
शहर के दुबग्गा निवासी मो. याकूब अपनी दो जुड़वा पुत्रियों सिदरा फातिमा और नहीरा फातिमा समेत चार बच्चों के साथ कैंप में पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि एक साथ ही दो बच्चियों का आधार बना था। आज दोनों का अपडेट भी साथ ही हो गया। इतनी जल्दी काम हो जाएगा, उम्मीद नहीं थी। कैंप में आकर बहुत सुविधा मिली।

आधार बनवाने और अपडेट कराने के लिए शिविर में पहुंचे लोग।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article