फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   No gain for BSP in bypoll in Uttar Pradesh.

यूपी उपचुनाव में जहां की तहां खड़ी रह गई बसपा, 2022 के पहले मनोवैज्ञानिक बढ़त लेने की रणनीति भी फेल

Wed, 11 Nov 2020 10:38 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 11 Nov 2020 10:38 AM IST
विज्ञापन
No gain for BSP in bypoll in Uttar Pradesh.
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश की सात सीटों के उपचुनाव में बसपा को कोई फायदा नहीं हुआ। पार्टी जहां की तहां खड़ी रही। बसपा की उपचुनाव में अच्छा प्रदर्शन कर विधानसभा चुनाव-2022 से पहले मनोवैज्ञानिक लाभ लेने की रणनीति फेल साबित हुई।

विज्ञापन


पार्टी सात में से केवल एक सीट बुलंदशहर में ही नंबर दो पर आ पाई। मल्हनी व बांगरमऊ में चौथे, देवरिया, घाटमपुर, नौगांवा सादात व टूंडला में तीसरे स्थान पर रही। बसपा को विधानसभा चुनाव 2017 में औसत 22.23 फीसदी वोट मिले थे। पार्टी इस उपचुनाव में सात सीटों पर औसत 18.97 फीसदी वोट ही हासिल कर पाई।
विज्ञापन


जातीय समीकरण के हिसाब से टिकट में सोशल इंजीनियरिंग की कोशिश भी औंधे मुंह गिरी है। पार्टी नेता सात में से चार सीटों पर अच्छी लड़ाई के दावे कर रहे थे, लेकिन वह छह सीटों पर नंबर दो की भी लड़ाई में नहीं रही। हालांकि बसपा इस बात से संतोष कर सकती है कि उपचुनाव वाली सात सीटों में से कोई भी उसके कब्जे में नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्लेषकों का कहना है कि उपचुनाव से ठीक पहले बसपा नेतृत्व का सपा के खिलाफ आरोपों की बौछार व सपा को आगामी एमएलसी चुनाव में  हराने के लिए भाजपा को वोट करने से परहेज न होने का बयान उल्टा साबित हुआ। बाद में मायावती की सफाई भी किसी काम नहीं आई।

सातों सीटों पर ऐसे रहे चुनाव परिणाम

बांगरमऊ : श्रीकांत कटियार जीते
उन्नाव की बांगरमऊ सीट पर भाजपा के श्रीकांत कटियार ने 71,303 मत हासिल कर कांग्रेस की आरती बाजपेयी को 31,274 मतों से पराजित किया।

बुलंदशहर : सिरोही की पत्नी जीतीं
भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही के निधन से खाली हुई बुलंदशहर सीट पर उनकी पत्नी उषा सिरोही ने जीत हासिल की। उन्होंने बसपा को मो. युनूस को 20,962 मतों से शिकस्त दी। उषा को 86,879 और युनूस को 65,917 मत मिले।

देवरिया : सत्यप्रकाश विजयी
देवरिया में भाजपा के डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने सपा के ब्रह्माशंकर त्रिपाठी को 20 हजार 93 मतों से हराया। सत्यप्रकाश को 68,649, ब्रह्माशंकर को 48,556 मत मिले।

घाटमपुर : उपेंद्र ने लहराया भगवा
पूर्व मंत्री कमलारानी वरुण के निधन से खाली हुई कानपुर नगर की घाटमपुर (सुरक्षित) सीट पर भाजपा के उपेंद्र नाथ पासवान ने कांग्रेस के डॉ. कृपाशंकर को 23,669 मतों से हराया। उपेंद्र नाथ को 60,205, कृपाशंकर को 36,506 मत मिले।

इन तीन सीटों पर ऐसा रहा प्रत्याशियों का प्रदर्शन

नौगांव सादात : 14 हजार वोटों से जीतीं चेतन की पत्नी
पूर्व मंत्री चेतन चौहान के निधन से खाली हुई अमरोहा की नौगांव सादात सीट पर उनकी पत्नी एवं भाजपा उम्मीदवार संगीता चौहान ने चुनाव जीता। संगीता ने सपा के जावेद अब्बास को 14,795 मतों से हराया। संगीता को 86,171 और जावेद को 71,376 मत मिले।,

टूंडला : प्रेमपाल 17 हजार वोटों से जीते
फिरोजाबाद की टुंडला (सुरक्षित) सीट पर भाजपा के प्रेमपाल सिंह धनगर ने सपा के महाराज सिंह धनगर को 17,635 मतों से हराया। प्रेमपाल को 72,844, महाराज को 55,209 मत मिले।

मल्हनी : सपा जीती, धनंजय हारे
जौनपुर की मल्हनी सीट पर सपा ने कब्जा बरकरार रखा है। सपा के लक्की यादव ने निर्दलीय धनंजय सिंह को 4,604 मतों से हराया। लक्की को 73,384, धनंजय को 68,780 मत मिले। भाजपा के मनोज कुमार सिंह को 28,803 मत मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed