फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   no fee for selling flowers outside market premises in UP relief been given from fees mandi and user charge

UP News: मंडी परिसर के बाहर फूल बेचने पर नहीं लगेगा शुल्क, यूजर चार्ज सहित इन शुल्कों से मिली राहत

Mon, 07 Jul 2025 02:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 07 Jul 2025 02:40 PM IST
सार

यूपी में मंडी परिसर के बाहर फूल बेचने पर अब शुल्क नहीं लगेगा। अभी तक एक फीसदी मंडी शुल्क और आधा फीसदी यूजर चार्ज लगता था। अब किसानों को इनसे राहत मिलेगी।

विज्ञापन
no fee for selling flowers outside market premises in UP relief been given from fees mandi and user charge
UP CM Yogi Adityanath - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में फूल की खेती से जुड़े किसानों और छोटे व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है। किसानों व व्यापारियों को फूलों की बिक्री मंडी के बाहर करने पर मंडी शुल्क नहीं देना होगा। इसके लिए सभी प्रकार के फूलों को विनिर्दिष्ट कृषि उत्पाद की श्रेणी से हटाकर गैर विनिर्दिष्ट श्रेणी में रखने का फैसला लिया गया है। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के संचालक मंडल की शनिवार को हुई 171वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि मंडी के आसपास फूल बेचने पर कोई शुल्क न लिया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इससे फूल की खेती करने वाले किसानों में उत्साह बढ़ेगा। छोटे, सीमांत और फूलों की मौसमी खेती करने वाले किसानों को लाभ होगा। मंडी की हर गतिविधि में किसानों का हित देखा जाए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी यह व्यवस्था

  • अभी तक बिक्री का 1% मंडी शुल्क और आधा फीसदी यूजर चार्ज लिया जाता था। इससे मंडी को हर साल करीब 25 से 30 लाख की आय होती थी।
  • अब मंडी के बाहर यह शुल्क पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है, जबकि मंडी परिसर के अंदर बेचने पर मात्र 1% शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed