फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   no entry for roadways buses in lucknow

अब शहर के अंदर नहीं घुस सकेंगी रोडवेज बसें

Tue, 21 Jul 2015 10:03 PM IST
Updated Tue, 21 Jul 2015 10:03 PM IST
विज्ञापन
no entry for roadways buses in lucknow

रोडवेज की बसें अब शहर के अंदर नहीं घुस सकेंगी। उनके अंदर आने का एक निश्चित समय होगा।

विज्ञापन


राजधानी का यातायात बाधित न हो इसके लिए रोडवेज बसों को प्रवेश दोपहर में 12 से तीन बजे के बीच शहर में नही होगा। 12 बजे से पहले और तीन बजे के बाद ही बसें शहर के अंदर से होकर गुजरेंगी।

वहीं  यातायात विभाग की ओर से सिटी बस को पूरे दिन शहर में संचालन की छूट दी गई है। जिससे शहरवासियों को सफर में किसी तरह की समस्या नहीं होगी।

यातायात विभाग ने शहर की यातायात व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए रोडवेज की बसों को दिन में 12 बजे से तीन बजे के बीच चारबाग से हजरतगंज की ओर आने-जाने वाली बसों पर प्रतिबंध लगा दिया है। बसों के अलावा भारी वाहन भी इस अवधि में इस रूट से नहीं गुजरेंगे।
विज्ञापन


चारबाग से रोडवेज बसें इस अवधि में हजरतगंज की ओर न आकर केकेसी से सीधे पॉलिटेक्निक की ओर रवाना हो जाएंगी।

वहीं शहर में संचालित महानगरीय परिवहन सेवा का संचालन पूर्ववत जारी रहेगा। यातायात विभाग ने स्कूलों में छुट्टी के दौरान लगने वाले जाम के चलते यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवहन निगम के लखनऊ रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक एके सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी ने आगामी 30 जुलाई तक का समय शहर के बाहर चार बस अड्डों के लिए जगह देने के लिए तय किया है। जैसे ही रोडवेज को जगह मिल जाएगी बसों का संचालन इन्हीं बस अड्डों से शुरू करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed