फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   No entry for people in lda after death of junior engineer

अभियंता की मौत के बाद एलडीए में सीधे एंट्री बंद

Tue, 06 Apr 2021 01:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
No entry for people in lda after death of junior engineer
एलडीए में अब बाहरियों के लिए सीधे एंट्री बंद। - फोटो : ??? ?????
एलडीए में अब सीधे बाहरी लोगों को एंट्री नहीं मिलेगी। सुनवाई के लिए दिवस अधिकारी बना दिए गए हैं जो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शिकायत सुनेंगे।
विज्ञापन

हर व्यक्ति की जांच कोविड डेस्क पर की जाएगी। यह सख्ती सोमवार को अवर अभियंता ओपी राय की कोरोना से मौत के बाद की गई है।
सचिव पवन गंगवार ने बताया कि अभियंता का निधन दु:खद है। सुरक्षा के साथ कुछ सख्ती की जा रही है। प्रवेश द्वार पर वीडियो कॉन्फ्रेंस की व्यवस्था करा दी गई है।
दिवस अधिकारी सुबह 10 बजे से दो बजे तक मौजूद रहेंगे। जरूरत होने पर दिवस अधिकारी सचिव या वीसी से वार्ता कराना सुनिश्चित करेंगे। कोविड डेस्क की निगरानी भी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

संयुक्त सचिव ऋतु सुहास को कोविड निगरानी के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। ऋतु सुहास का कहना है कि सोमवार को तीन बाबू और दो अवर अभियंता के पॉजिटिव होने की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें बाबू अल्लन खान, ललित बिष्ट वित्त विभाग में तैनात हैं। वहीं विमलेंद्र त्रिवेदी विद्युत एवं यांत्रिक विभाग में हैं। अवर अभियंता ओपी राय अभियंत्रण जोन-2 में तैनात थे।

वहीं, अवर अभियंता सत्यवीर सिंह उद्यान विभाग में तैनात हैं। सभी कर्मचारी बृहस्पतिवार से एलडीए परिसर में नहीं आए। इसके बाद भी सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।
इनको बनाया गया दिवस अधिकारी
दिन अधिकारी लिंक अधिकारी
सोमवार ऋतु सुहास आनंद कुमार सिंह
मंगलवार आनंद कुमार सिंह ऋतु सुहास
बुधवार राम शंकर डीके सिंह
बृहस्पतिवार डीके सिंह रामशंकर
शुक्रवार राजीव कुमार माधवेश कुमार
शनिवार माधवेश कुमार राजीव कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed