फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   no entry for heavy vehicles in city today

वृंदावन योजना में ग्राम पंचायत सम्मेलन, शहर में आज बड़े वाहनों के आने पर रहेगी रोक

Wed, 15 Dec 2021 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
no entry for heavy vehicles in city today
लखनऊ। वृंदावन योजना-सेक्टर 15, आवास विकास परिषद में बुधवार को ग्राम पंचायत सम्मेलन होगा। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री, सांसद व कई विधायकों समेत प्रदेश के समस्त ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, पंचायतीराज विभाग के अधिकारी हिस्सा लेंगे। ऐसे में पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया है। डीसीपी (ट्रैफिक) रईस अख्तर के मुताबिक सुबह सात बजे से बड़े व भारी वाहनों के लिए व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

कानपुर रोड व बिजनौर रोड की व्यवस्था
1. कानपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन जुनाबगंज (बनी) मोड़ थाना बंथरा से सरोजनीनगर, एयरपोर्ट, शहीद पथ नहीं आ सकेंगे। ये मोहनलालगंज, गोसाईगंज या कटी बगिया, मोहान रोड, बुद्धेश्वर होकर जाएंगे।
विज्ञापन

2. कानपुर रोड मोड़ से शहीद पथ होते हुए उतरेठिया, शहीद पथ पुल, क्रॉसिंग, अहिमामऊ, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, कमता, गोमतीनगर नहीं जा सकेंगे। वाहन बाराबिरवा, बुद्धेश्वर होकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

3. बिजनौर रोड से भारी वाहन बिजनौर पुलिस चौकी से शहीद पथ, अंडरपास, रमाबाई अंबेडकर मैदान की ओर नहीं आएंगे। ये स्कूटर इंडिया या परवरपुरम् मोहनलालगंज होकर जा सकेंगे।
रायबरेली रोड व नगराम रोड से आने वाले वाहनों का रूट
1. रायबरेली रोड की ओर से आने वाले भारी वाहन मोहनलालगंज कस्बा तिराहे से डीएलएफ, पीजीआई, वृंदावन योजना, उतरेठिया शहीद पथ पुल, लखनऊ की ओर नहीं आ सकेंगे। इन्हें जुनाबगंज, कटी बगिया, मोहान रोड या गोसाईंगंज, हैदरगढ़ होकर जाना होगा।
2. नगराम रोड से वाहन खुजौली चौराहे से पुरसैनी, अवध शिल्पग्राम की ओर नहीं जा सकेंगे। ये गोसाईंगंज या मोहनलालगंज होकर जाएंगे।
सुल्तानपुर रोड के वाहनों का वैकल्पिक रूट
1. सुल्तानपुर रोड से भारी वाहन गोसाईंगंज कस्बा तिराहे से अहिमामऊ शहीद पथ पुल की ओर नहीं आ सकेंगे। ये मोहनलालगंज, जुनाबगंज, कटी बगिया या हैदरगढ़ होकर जाएंगे।
2. गोसाईंगंज, सुल्तानपुर रोड से आने वाले वाहन इंदिरा नहर पुल तिराहा सुल्तानपुर रोड से सुशांत गोल्फ सिटी, अहिमामऊ शहीद पथ पुल की ओर नहीं आएंगे। ये जुग्गौर, इंदिरा नहर पुल, अयोध्या रोड होकर जाएंगे।
अयोध्या रोड से आने वाले वाहनों की व्यवस्था
1. अयोध्या रोड से भारी वाहन रामसनेहीघाट से लखनऊ की ओर नहीं आ सकेेंगे। इन्हें नई सड़क रोड तिराहा होकर हैदरगढ़ होते हुए रायबरेली या गोसाईंगंज, मोहनलालगंज, बनी मोड़ होकर जाना होगा।
2 अयोध्या, बाराबंकी की ओर से आने वाले वाहन कमता शहीद पथ व लखनऊ नहीं आ सकेंगे। इन्हें 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी तिराहा कुर्सी रोड, देवा तिराहा, इटौंजा होकर जाना होगा।
3. कमता शहीद पथ तिराहा अयोध्या रोड से वाहन अहिमामऊ शहीद पथ, उतरेठिया पुल, शहीद पथ पुल की ओर नहीं जा सकेंगे। ये बाराबंकी, रामसनेहीघाट से वाया हैदरगढ़, गोसाईंगंज, मोहनलालगंज, बनी मोड़ होकर जाएंगे।
सीतापुर व हरदोई रोड के वाहनों का रूट
1. सीतापुर रोड व हरदोई रोड से आने वाले भारी वाहन भिठौली तिराहे से लखनऊ शहर व रिंग रोड नहीं जा सकेंगे। इन्हें दुबग्गा, बुद्धेश्वर चौराहा, मोहान रोड या इटौंजा से कुर्सी रोड, देवा, बाराबंकी होकर जाना होगा।
2. सीतापुर रोड, हरदोई रोड तथा आगरा एक्सप्रेस-वे से आने वाले वाहन बुद्धेश्वर चौराहे से बाराबिरवा चौराहा, शहीद पथ कानपुर रोड नहीं आ सकेगें। ये तिकोनिया तिराहा (बुद्धेश्वर चौराहा) से मोहान रोड, कटी बगिया, बनी मोड़ या दुबग्गा, भिठौली तिराहा होकर जाएंगे।

इमरजेंसी में ट्रैफिक पुलिस को करें कॉल
डायवर्जन के दौरान जन सामान्य की चिकित्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबंधित मार्ग पर भी एंबुलेंस, शव वाहन, फायर सर्विस के वाहन या स्कूल वाहन को जाने की छूट मिल सकती है। आवश्यकता पड़ने पर यातायात कंट्रोल रूम के नंबर 6389304141, 6389304242 व 9454405155 पर मदद मांगी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed