{"_id":"5e6b68108ebc3ea7eb38587a","slug":"no-entrance-allowed-without-test-in-lucknow-high-court-due-to-corona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: बिना जांच नहीं मिलेगा हाईकोर्ट परिसर में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: बिना जांच नहीं मिलेगा हाईकोर्ट परिसर में प्रवेश
Fri, 13 Mar 2020 04:31 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 13 Mar 2020 04:31 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
कोरोना को लेकर एहतियात बरते जा रहे हैं। अब लखनऊ के हाईकोर्ट परिसर में बिना जांच के प्रवेश नहीं मिलेगा। थर्मल स्कैनर से पड़ताल के बाद ही वकील व अन्य लोग अंदर जा सकेंगे। वहीं, जांच में कोई संदिग्ध मिला तो उसे नजदीकी अस्पताल ले जाकर इलाज कराया जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए सीएमओ कार्यालय से तीन टीमें बनाई गई हैं। इसमें डॉक्टर- टेक्नीशियन की ड्यूटी भी लगाई गई है। मुख्य न्यायमूर्ति गोविंद माथुर और न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा की बेंच ने सोमवार को सरकार से हाईकोर्ट परिसर में वादकारियों और बाहर से आने वालों की जांच के लिए हर गेट पर थर्मल स्कैनर लगाने के साथ डॉक्टर-स्टाफ को मुस्तैद करने के आदेश दिए थे। गुरुवार से सीएमओ ने हर शिफ्ट में चार-चार कर्मचारी व डॉक्टर तैनात कर दिए।
विज्ञापन