फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Direct admission under sports quota at Lucknow University; number of seats not fixed.

Lucknow News: लविवि में खेल कोटे से सीधे प्रवेश, सीटें निश्चित नहीं

Wed, 02 Sep 2026 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Direct admission under sports quota at Lucknow University; number of seats not fixed.
लविवि
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए खेल कोटे के तहत विभिन्न पाठ्यक्रमों में सीधे प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक खिलाड़ी आठ सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। हालांकि कितनी सीटें खेल कोटे में निश्चित हैं, इसकी जानकारी विवि प्रशासन को भी नहीं है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि आठ सितंबर शाम पांच बजे है। अभ्यर्थियों को 7 सितंबर दोपहर तीन बजे तक प्रवेश कार्यालय से लखनऊ विश्वविद्यालय पंजीकरण संख्या (एलयूआरएन) प्राप्त करना होगा। जिनके पास पहले से एलयूआरएन है, उन्हें नया नंबर लेने की आवश्यकता नहीं है। आवेदन पत्र क्रीड़ा परिषद कार्यालय में जमा किए जाएंगे। इसके साथ हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक और परास्नातक के अंकपत्र व प्रमाणपत्र संलग्न करने होंगे। खेल प्रतियोगिताओं से संबंधित प्रमाणपत्र, आधार कार्ड तथा दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो भी जमा करने होंगे। लखनऊ विवि एथेलेटिक एसोसिएशन के महासचिव प्रो. अजय कुमार आर्य का कहना है कि खेल कोटे में सीटें निश्चित नहीं हैं। पिछले साल पांच प्रवेश हुए थे और उससे पहले केवल दो प्रवेश ही हुए थे। खिलाड़ियों का चयन क्रीड़ा परिषद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed