फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow Coronavirus News: No covid 19 infection in small bastis and near by areas.

आंख खोलने वाली रिपोर्ट : झुग्गी में कोरोना का असर कम, एसी कमरों में रहने वालों पर बरपा रहा कहर

Fri, 27 Nov 2020 05:43 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 27 Nov 2020 05:43 PM IST
विज्ञापन
Lucknow Coronavirus News: No covid 19 infection in small bastis and near by areas.
गरीबी - फोटो : pixabay

राजधानी लखनऊ की पॉश कॉलोनियों में कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां रहने वाले लगातार संक्रमित निकल रहे हैं। वहीं, इन कॉलोनियों के आसपास बसी मलिन बस्तियों में वायरस का कोई असर नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कई मलिन बस्तियों में कराई गई कोरोना की जांच में एक भी पॉजिटिव नहीं मिला है। इस नतीजे से स्वास्थ्य विभाग के अफसर भी हैरान हैं।

विज्ञापन


19 नवंबर को इंदिरानगर, अलीगंज, फैजुल्लागंज बंधा रोड, गोमतीनगर समेत कई इलाकों की मलिन बस्तियों में सात हजार से अधिक लोगों की जांच कराई गई। इस दौरान बस्तियों में एक भी संक्रमित नहीं निकला। इसे लेकर स्वास्थ्य विभागों के अधिकारियों का कहना है कि मलिन बस्तियों में रहने वालों की इम्युनिटी काफी मजबूत है। ऐेसे में उन पर वायरस का असर नहीं दिखा, जबकि एसी कमरों में रहने वालों की इम्यूनिटी इनसे कमजोर होती है। लिहाजा उन पर वायरस अधिक प्रभाव डाल रहा है।
विज्ञापन


जिला कांटेक्ट ट्रेसिंग के प्रभारी डॉ. एमके सिंह के मुताबिक, मलिन बस्तियों में कोरोना का ग्राफ अभी तक शून्य है। नवंबर में अलग-अलग बस्तियों में कराई गईं करीब सात हजार से अधिक जांचों में एक भी पॉजिटिव केस नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फोकस सैंपिलंग में मिले थे 44 पॉजिटिव

स्वास्थ्य विभाग ने दीपावली से पहले फोकस सैंपलिंग करवाई थी। इसमें हुईं 34,186 जांचों में महज 44 पॉजिटिव मिले हैं। इस दौरान ब्यूटी पार्लर, स्टीट वेंडर, दुकानदार, नाई-बिजली की दुकानों समेत अन्य जगहों पर एंटीजेन व आरटीपीसीआर जांच कराई गई थी।

केजीएमयू के पल्मोनरी मेडिसिन, विभागाध्यक्ष डॉ. सूर्यकांत का कहना है कि मलिन बस्तियों में रहने वालों की इम्यूनिटी अधिक मजबूत है। ऐसे में उन पर संक्रमण हावी नहीं हो पा रहा है। पॉश कॉलोनियों में रहने वालों की इम्यूनिटी कमजोर मिली है। इनका सामाजिक मिलना-जुलना भी अधिक देखा गया है। ऐसे में उनमें भी संक्रमण अधिक होने का अंदेशा है।

बाहर से आने वालों में 48 संक्रमित मिले

कोरोना की दूसरी लहर की अंदेशा को लेकर गैर राज्य से आने वाले लोगों की स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कराई है। इसमें एयरपोर्ट, बस स्टैंड, रेलवे स्टैंड, आगरा एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली समेत अन्य जगह से आने वाले लोगों की जांच कराई जा रही है।

इसमें 10,097 लोगों की जांच कराई गई, जिसमें 48 पॉजिटिव आए हैं। 5381 लोगों की आरटीपीसीआर जांच में 35 संक्रमित निकले हैं। बाकी 13 पॉजिटिव एंटीजेन जांच में मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed