फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   No case of corona active in 42 districts in Uttar Pradesh.

यूपी: प्रदेश के 42 जिलों में कोरोना का एक भी सक्रिय मामला नहीं, अब करीब 17 लाख लोग संक्रमण मुक्त हुए

Tue, 19 Oct 2021 06:50 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 19 Oct 2021 06:50 PM IST
सार

यूपी में अब तक 16 लाख 87 हजार 31 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। प्रदेश के 18 जिलों में कोरोना का सिर्फ एक-एक मामला ही सक्रिय है।

विज्ञापन
No case of corona active in 42 districts in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

उत्तर प्रदेश के 42 जनपदों में आज एक भी एक्टिव केस नहीं है, जबकि 18 जिलों में एक-एक एक्टिव केस ही शेष हैं।

विज्ञापन


विगत 24 घंटे में हुई 01 लाख 27 हजार 322 सैम्पल की टेस्टिंग में 04 जिलों में कुल 12 नए संक्रमित मरीज पाए गए, जबकि 16 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 118 रह गई है।

अब तक 16 लाख 87 हजार 31 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। अद्यतन स्थिति के अनुसार प्रदेश में 12 करोड़ 60 हजार से अधिक कोविड वैक्सीन डोज लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन


9 करोड़ 32 लाख लोगों को पहली डोज मिल चुकी है, जबकि 02 करोड़ 68 लाख से अधिक लोगों ने टीके की दोनों डोज प्राप्त कर ली है।

कोविड टीकाकरण के लिए पात्र 18.20 फीसदी लोग पूरी तरह कोविड टीकाकवर प्राप्त कर चुके हैं। 63.24 फीसदी से लोगों ने कम से कम एक डोज लगवा ली है।

जनपद अमरोहा, औरैया, बदायूं, बागपत, बलिया, बाराबंकी, बस्ती, बहराइच, बिजनौर, चन्दौली, चित्रकूट, देवरिया, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, गोंडा, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, झांसी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कासगंज, कौशाम्बी, कुशीनगर, लखीमपुर-खीरी, ललितपुर, महोबा, मीरजापुर, मैनपुरी, मऊ, मुरादाबाद, प्रतापगढ़, रामपुर, संतकबीरनगर, शामली, श्रावस्ती, सीतापुर, उन्नाव और सोनभद्र में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed