फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   No amount of money will be spent on arresting bribery, helpline number released

ज्यादा दिन नहीं फंसेगी रिश्वतखोर को पकड़वाने में लगाई गई रकम, हेल्पलाइन नंबर जारी

Thu, 17 Dec 2020 08:48 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 17 Dec 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
No amount of money will be spent on arresting bribery, helpline number released
किसी रिश्वतखोर सरकारी अधिकारी को पकड़वाने में शिकायतकर्ता द्वारा लगाई गई रकम अब ज्यादा दिनों तक अदालत के फैसले के फेर में नहीं फंसी रहेगी। मामले में चार्जशीट दाखिल होते ही वादी प्रार्थना पत्र देकर यह रकम वापस ले सकता है। विजिलेंस द्वारा किसी को रिश्वत लेते गिरफ्तार करते समय जो रकम बतौर ट्रैप मनी खर्च की जाती है वह पैसा केस प्रॉपर्टी बन जाता है। उसे वापस लेने में ट्रायल पूरा होने तक इंतजार करना पड़ता है, जिसमें वर्षों लग जाते हैं।
विज्ञापन


यही वजह है कि बड़ी रकम के मामलों में रिश्वतखोर अफसर कम ही पकड़े जाते हैं। क्योंकि शिकायतकर्ता को अपने पैसे डूबने का डर बना रहता है। इसे देखते हुए अब सतर्कता अधिष्ठान की पहल पर शासन ने व्यवस्था में बदलाव किया है। चार्जशीट दाखिल होने व  न्यायालय द्वारा संज्ञान लेने के बाद शिकायतकर्ता अपना पैसा वापस लेने के लिए संबंधित अधिकारी के यहां आवेदन करेगा और उसकी रकम वापस मिल जाएगी। इस प्रक्रिया के दौरान शिकायतकर्ता से एक बांड भरवाया जाएगा कि केस के अंतिम फैसले के बाद वह दोबारा दावा नहीं करेगा।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के काम को प्राथमिकता
यदि शिकायतकर्ता किसी को रिश्वत लेते हुए पकड़वाता है तो उसका दूसरे अधिकारी उत्पीड़न न करें और उसका काम समय से हो इसे प्राथमिकता पर रखा जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से सभी विभागों को पत्र भेजे गए हैं। वहीं, सतर्कता अधिष्ठान ने हेल्पलाइन नंबर 9454401866 भी शुरू किया है, जिस पर फोन करके रिश्वतखोरी की शिकायत की जा सकती है। इसके अलावा संबंधित सेक्टर के एसपी के सीयूजी नंबर पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed