फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   No admission in 10 self finance courses of LU

10 सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रम में नहीं हुए 60 फीसदी दाखिले

Sun, 30 Jun 2019 01:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
No admission in 10 self finance courses of LU
10 सेल्फ फाइनेंस कोर्सेज में 60% दाखिले नहीं
विज्ञापन

नए नियमानुसार 60% से कम सीटें भरने पर नहीं होगा सेल्फ फाइनेंस कोर्स का संचालन
लखनऊ विश्वविद्यालय के 10 स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों का संचालन इस साल मुश्किल है। इन पाठ्यक्रमों की 60 फीसदी सीटों पर दाखिले नहीं हो पाए हैं। विवि के नियमों के अनुसार स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों में 60 फीसदी से कम दाखिले होने पर कोर्स का संचालन नहीं किया जाता है। लविवि की परास्नातक काउंसलिंग प्रक्रिया शनिवार को संपन्न हो गई। जिन 10 पाठ्यक्रमों में पर्याप्त छात्र नहीं है, उनके भविष्य पर अगले दो-तीन दिन में फैसला किया जाएगा।
विवि में स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों के संचालन का खर्च इनसे मिली फीस की राशि से ही निकाला जाता है। कम दाखिले होने पर फीस की राशि कम होती है। इसलिए पिछले साल तक 40 फीसदी सीट भरने पर ही कोर्स का संचालन किया जाता था। इस साल से इस नियम को और कड़ा कर दिया गया है। नये नियम के अनुसार किसी कोर्स में 60 फीसदी दाखिले होने पर ही उसका संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

इन पाठ्यक्रमों में नहीं हुए 60 फीसदी दाखिले
सोशल वर्क सेल्फ फाइनेंस, वुमन स्टडीज, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन सेल्फ फाइनेंस, एमएससी प्लांट साइंस, एमएससी टोटल क्वालिटी मैनेजमेंट, एमए डिफेंस स्टडीज, एमए होमसाइंस, एमएससी रिन्यूएबल एनर्जी, एमएससी इलेक्ट्रॉनिक्स, एमएससी फॉर्मास्यूटिकल केमिस्ट्री
विज्ञापन
विज्ञापन

कई रेग्युलर पाठ्यक्रमों में दहाई तक नहीं पहुंचा आंकड़ा
लविवि में कई रेग्युलर पाठ्यक्रम ऐसे हैं, जिनमें दाखिले का आंकड़ा 10 भी नहीं पहुंचा है। मॉडर्न अरेबिक में पांच, अरब कल्चर में 6, पर्शियन में 5 और अरेबिक में 11 दाखिले हुए हैं। इसके अलावा कई रेग्युलर पाठ्यक्रम ऐसे हैं, जिनमें सीटें पूरी नहीं भरी हैं।

पहली बार जून में दाखिले पूरे कर बनाया रिकॉर्ड
लविवि में पहली बार दाखिला प्रक्रिया 30 जून से पहले पूरी हो गई है। विवि में परास्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए काउंसलिंग शनिवार को समाप्त हो गई।
बची सीटों पर फैसला जल्द
लखनऊ विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए काउंसलिंग शनिवार को संपन्न हो गई। बची सीटों के संबंध में कुलपति से बात करके जल्द ही कोई फैसला लिया जाएगा। इसकी सूचना वेबसाइट पर जारी होगी।
- प्रो. अनिल मिश्रा,
प्रवेश समन्वयक, लविवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed