फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   No action was taken on tampering of records of Sunni Waqf Board

सुन्नी वक्फ बोर्ड के अभिलेखों में छेड़छाड़ पर नहीं हुई कार्रवाई

Thu, 14 Jan 2021 12:50 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 14 Jan 2021 12:50 PM IST
विज्ञापन
No action was taken on tampering of records of Sunni Waqf Board
सुन्नी वफ्फ बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
सुन्नी वक्फ बोर्ड कार्यालय में वक्फ अभिलेखों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। बोर्ड ने पुलिस को तहरीर दी लेकिन तीन माह से ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद न एफआईआर दर्ज हुई और न ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई। 
विज्ञापन


सुन्नी वक्फ बोर्ड के अभिलेख में फतेहपुर बाराबंकी की वक्फ संपत्ति संख्या वक्फ 4876 पर दर्ज है। आरोप है कि फतेहपुर बाराबंकी निवासी ताजुद्दीन और उनके साथी अहमद सईद पत्रावली का मुआयना करने के बहाने कार्यालय गए और पत्रावली में मूल शपथ पत्र की धारा 3 में लिखे अंक 2013 को अपने पेन से 2019 कर दिया। ये पूरा मामला बोर्ड कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है।
विज्ञापन


वक्फ बोर्ड के रिकॉर्ड इंचार्ज इकबाल अहमद ने इसकी शिकायत गौतमपल्ली थाने में बीती 29 सितंबर को की थी। रिकॉर्ड इंचार्ज का कहना है कि आरोपियों ने खुद को लाभ पहुंचाने के लिये पत्रावली में छेड़छाड़ कर बदलाव किया है, जो अपराध की श्रेणी में आता है। वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एसएम शुऐब ने बताया कि पुलिस को तहरीर दिए तीन महीने बीत चुके हैं लेकिन अभी तक पुलिस ने एफआईआर तक दर्ज नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


‘लेनदेन’ तो नहीं कार्रवाई न होने की वजह
सूत्रों के मुताबिक आरोपी जिस अंजुमन मुस्लिमाना फंड का सचिव है उस पर कई बाग, दुकानें सहित करोड़ों रुपये की संपत्ति दर्ज है। पत्रावली में छेड़छाड़ किसी बड़े खेल की ओर इशारा कर रहा है। सूत्रों का कहना है कि मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बावजूद कार्रवाई में बोर्ड और पुलिस दोनों ओर से लापरवाही बरती जा रही है, जो पैसों के लेनदेन की वजह भी हो सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed