फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   nizirian man arrested

वीजा खत्म होने के बाद भी भारत में रह रहा था नाइजीरियाई युवक

Thu, 28 Jan 2021 01:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
nizirian man arrested
लखनऊ। वीजा खत्म होने के बाद भी भारत में अवैध तरीके से रहने वाले एक नाइजीरियाई नागरिक को पुलिस ने दबोचा लिया है। सोमवार रात को उसे एयरपोर्ट के पास से पकड़ा गया। उसके पास से फर्जी आधार कार्ड, शादी का प्रमाण पत्र और बैंक की पासबुक भी बरामद की गई है। पुलिस ने सूचना खुफिया विंग को दे दी है। आरोपी के पास से दो अलग-अलग देशों के वीजा भी मिले हैं। एक श्रीलंका का है जो किसी महिला के नाम पर है।
विज्ञापन

डीसीपी सेंट्रल सोमेन बर्मा के मुताबिक, गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस को संदिग्धों की चेकिंग का आदेश दिया गया था। सोमवार रात सरोजनीनगर पुलिस को इस बात की सूचना मिली कि टीपी नगर स्थित ज्ञानी ढाबे के पास एक विदेशी नागरिक है। सरोजनीनगर पुलिस ने वहां पहुंचकर विदेशी नागरिक के दस्तावेज चेक किए तो पता चला कि वह नाइजीरिया का रहने वाला है और उसका नाम आलूको उलवा टोबी जोंस है। छानबीन की गई तो पता चला कि वह मौजूदा समय में कानपुर के नौबस्ता इलाके में रह रहा था। उसके पास मौजूद वीजा दिसंबर में ही खत्म हो गया था।
विज्ञापन

विदेशी नागरिक एक्ट के तहत पुलिस ने की कार्रवाई
पुलिस को उसके पास से एक फर्जी आधार कार्ड, शादी का प्रमाण पत्र और बैंक की पास बुक मिली। इस मामले में सरोजनीनगर पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और विदेशी नागरिक एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर सरोजनी नगर महेंद्र सिंह के मुताबिक, खुफिया विभाग को सूचना दे दी है। अब खुफिया विभाग के लोग विदेशी नागरिक के बारे में पूरी जानकारी जुटा रहे हैं। पकड़ा गया विदेशी नागरिक लखनऊ क्यों आया था। इस बारे में अभी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि नाइजीरियाई युवक ने भारतीय महिला से शादी की थी और वह कानपुर में रह रहा था। उसका वीजा खत्म हो चुका था। पूछताछ में उसने बताया कि वह दो साल से कहीं नहीं गया जबकि उसके वीजा पर मुहर मिली है। यही नहीं उसके पास से श्रीलंका की महिला के नाम का वीजा भी मिला है जबकि दूसरा उजबेकिस्तान जाने का प्रमाण उसके पासपोर्ट व वीजा पर मिला है। उन पर दोनों देशों में वहां पहुंचने के बाद लगने वाली मुहर भी लगी है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed