फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nishatganj crossing closed causes traffic jam

Lucknow News: इंदिरा पुल के बाद अब निशातगंज क्रॉसिंग बंद, दिनभर जाम से जूझे लोग

Thu, 02 Mar 2023 01:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Mar 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Nishatganj crossing closed causes traffic jam
लखनऊ। इंदिरा पुल के बाद अब बुधवार को निशातगंज सब्जी मंडी की रेलवे क्रॉसिंग भी निर्माण कार्य के चलते पूरी तरह बंद कर दी गई। इससे वाहन चालक दिनभर गलियों के चक्कर काटने के साथ जाम से जूझते रहे।हजरतगंज की ओर से निशातगंज सब्जी मंडी जाने वालों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। दोपहर दो बजे बंद क्रॉसिंग के पास जाम लगा रहा। ट्रैफिक डायर्वट करने के लिए पुलिस तो थी, लेकिन जाना किधर से है, यह बताने वाला कोई नहीं था। इससे सब्जी मंडी जाने वाले वाहन सातवीं गली की तरफ जाने लगे। दोनों तरफ से आवाजाही के कारण संकरी गली ब्लॉक हो गई। लोग घंटों इसमें फंसे रहे। कुछ चालक बंद क्रॉसिंग से वापस मुड़कर निशातगंज चौकी होते हुए पेपर मिल तिराहा पहुंचे और वहां से घूम कर पुल पर चढ़कर गोल मार्केट होते हुए निशातगंज सब्जी मंडी की तरफ गए।
विज्ञापन

वहीं, बादशाहनगर की तरफ से निशातगंज सब्जी मंडी जाने के लिए भी विकल्प नहीं दिखा। लोगों को या तो वाहन क्रॉसिंग के पास ही छोड़ना पड़ा या बादशाहनगर पुल होते हुए पेपर मिल तिराहे से घूमकर निशातगंज सब्जी मंडी का रास्ता तय करना पड़ा।
विज्ञापन


फातिमा अस्पताल के सामने सबसे ज्यादा जाम
इंदिरा पुल से आईटी और आईटी चौराहे से इंदिरा पुल की तरफ जाने वाले वाहनों के पास फातिमा अस्पताल और छन्नीलाल चौराहा होते हुए निशातगंज जाने का ही विकल्प है। फातिमा अस्पताल के सामने की सड़क बेहद संकरी है। यहां दिनभर जाम लगा रहा। वहीं, ट्रैफिक पुलिस भी नहीं लगाई गई है। इंदिरा पुल और निशातगंज क्रॉसिंग बंद होने से लोगों के पास गोल मार्केट चौराहा सबसे बेहतर वैकल्पिक रास्ता है, लेकिन यहां बुध बाजार के चलते यातायात पटरी से उतरा रहा। यहां जाम में एंबुलेंस भी फंसी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे की टीम ने किया इंदिरा ब्रिज का निरीक्षण, रिपोर्ट दो दिन में रिपोर्ट
पूर्वोत्तर रेलवे ब्रिज वर्कशॉप की टीम ने बुधवार को इंदिरा ब्रिज का निरीक्षण किया। इंजीनियर दो दिन में रिपोर्ट तैयार कर पहले पीडब्लूडी को देंगे, जिसके बाद मरम्मत शुरू होगी। इस दौरान पुल बंद रहेगा, जिससे होली से पहले इसके खुलने की संभावना नहीं है। लोक निर्माण विभाग ने डीआरएम को पत्र भेजकर रेलवे की ओर से बनाए गए पुल के हिस्से के स्टील कॉलम की नींव के पास जंग लगने की सूचना दी गई है। कॉलम के फाउंडेशन की कंक्रीट भी जगह-जगह से क्रैक होने की बात बताई गई। पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ महेश गुप्ता ने बताया कि टीम की रिपोर्ट आने के बाद संबंधित विभागों को जल्द सूचित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed