फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nishad Party declared its incharge for bypoll in Uttar Pradesh.

यूपी उपचुनाव: निषाद पार्टी ने सभी 10 सीटों पर घोषित किए प्रभारी, तैयारी में जुटने का दिया निर्देश

Wed, 28 Aug 2024 03:32 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 28 Aug 2024 03:32 PM IST
सार

यूपी उपचुनाव के लिए निषाद पार्टी ने सभी 10 विधानसभा सीटों के लिए प्रभारियों की घोषणा कर दी है। निषाद पार्टी यूपी में एनडीए में शामिल है और इसके अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद यूपी सरकार में मंत्री हैं।

विज्ञापन
Nishad Party declared its incharge for bypoll in Uttar Pradesh.
डॉ. संजय निषाद - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी में 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सभी दल तैयारियों में लगे हुए हैं। बुधवार को भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी ने सभी सीटों के लिए अपने प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। इन सभी सीटों पर विधायकों को प्रभारी बनाया गया है। निषाद पार्टी ने कार्यकर्ताओं को उपचुनाव की तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


निषाद पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में 15 सीटों पर चुनाव लड़ा था जिसमें से 11 पर जीत दर्ज की थी। 10 सीटों पर निषाद पार्टी ने और पांच सीटों पर भाजपा ने अपने सिंबल पर प्रत्याशी उतारे थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सुल्तानपुर में दिनदहाड़े लूट VIDEO: असलहों से लैश बदमाशों ने सराफा ज्वेलरी शाप पर बोला धावा, लाखों का माल लूटकर हुए फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बहराइच में भेड़िये का आतंक: मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर पहुंचे वन मंत्री, पीड़िता परिवार से की मुलाकात


उपचुनाव के लिए निषाद पार्टी ने ई. सरवन निषाद को मझवां, राजबाबू उपाध्याय को कटेहरी, पीयूष रंजन निषाद को फूलपुर, अनिल त्रिपाठी को मिल्कीपुर, विपुल दुबे को कुंदरकी, ऋषि त्रिपाठी को मीरापुर, असीम राय को गाजियाबाद, विवेकानंद पांडेय को खैर, रमेश सिंह को करहल और केतकी सिंह को सीसामऊ सीट का प्रभारी बनाया है।

अनुमान लगाया जा रहा है कि इन सीटों पर चुनाव की घोषणा सितंबर के अंतिम सप्ताह या नवंबर के प्रथम सप्ताह में हो सकती है। निषाद पार्टी यूपी में एनडीए में शामिल है और इसके अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद यूपी सरकार में मंत्री हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed