{"_id":"5bebbde9bdec226944241215","slug":"nine-suspended-for-irregularities-in-tender-distribution","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः मिट्टी जांच के टेंडर में अनियमितता पाए जाने पर कृषि विभाग के 9 अफसर सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः मिट्टी जांच के टेंडर में अनियमितता पाए जाने पर कृषि विभाग के 9 अफसर सस्पेंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 14 Nov 2018 11:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिट्टी की जांच के लिए निकाले टेंडरों में घपले पर कृषि विभाग के 9 अधिकारी निलंबित कर दिए गए हैं और विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। इनमें दो संयुक्त निदेशक, पांच उप निदेशक तथा दो सहायक निदेशक स्तर के अधिकारी हैं। इन पर चहेती फर्मों को फायदा पहुंचाने के लिए टेंडर की शर्तें तय करने में मनमानी का आरोप है।
विज्ञापन
इतना ही नहीं, टेंडर के आवेदनों के साथ लगाए गए फर्जी दस्तावेजों तक को पास कर दिया था। इस पर कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कार्रवाई करते हुए ठेका पाने वाली बरेली की एस. सॉल्यूशन समेत चार फर्मों के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए हैं। निविदाएं भी निरस्त कर दी गई हैं। टेंडर प्रक्रिया में हुई गड़बड़ियों को ‘अमर उजाला’ ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन
कृषि मंत्री ने बताया कि 2018-19 में मिट्टी जांच के लिए अपनाई गई टेंडर प्रक्रिया में ऐसी शर्तें जोड़ दी गईं, जिनसे उससे पहले के वित्त वर्ष में काम पाने वाली फर्म एस. सॉल्यूशन को ही काम मिल सके। अपर कृषि निदेशक, बीज एवं प्रक्षेत्र वीपी सिंह की अध्यक्षता में गठित कमेटी की जांच में यह बातें सामने आईं।
विज्ञापन
गाइडलाइंस से परे शर्तेंकेंद्र सरकार की आर्थिक मदद से चलने वाली इस योजना की गाइडलाइंस से परे जाकर आवेदन करने वाली फर्म को कम से कम 50 हजार सैंपल टेस्ट करने व यूपी में काम करने के अनुभव की शर्त रख दी गई। फर्म पर कोई मुकदमा न होने व कलेक्ट्रेट से जारी चरित्र प्रमाणपत्र भी मांगा गया। जबकि नेशनल एक्रिडिटेशन बोर्ड फॉर टेंस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लैबोरेट्रीज (एनएबीएल) से संबंधित लैब की मान्यता के बिंदु को ही नहीं रखा गया, जो यथा संभव होना चाहिये था। ये घपले बरेली, मुरादाबाद, अलीगढ़, सहारनपुर, झांसी और मेरठ मंडलों के टेंडरों में किए गए।
इन्हें किया गया निलंबित-