फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   nine service provider companies will conduct competitive exams for government jobs

सरकारी नौकरियों के लिए इन शहरों की कंपनिया कराएंगी प्रतियोगी परीक्षाएं

Tue, 26 Jun 2018 02:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 26 Jun 2018 02:49 PM IST
विज्ञापन
nine service provider companies will conduct competitive exams for government jobs
- फोटो : डेमो
यूपी के विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाएं कराने को नौ सेवा प्रदाता कंपनियों का पैनल बनाया गया है। यूपी डेस्को ने ई-टेंडरिंग के माध्यम से दो कंपनियों को ऑफलाइन परीक्षा और 7 कंपनियों को ऑनलाइन एग्जाम के लिए चुना है।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव नियोजन संजीव सरन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। प्रदेश में सरकारी नौकरियों के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन प्रक्रिया से प्रतियोगी परीक्षाएं कराई जाती हैं। आने वाले दिनों में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से बड़ी संख्या में भर्तियां होंगी।
विज्ञापन


अन्य आयोगों व विभागों भी सीधी भर्ती परीक्षा कराएंगे। इन परीक्षाओं को कराने के लिए यूपीडेस्को के माध्यम से सेवा प्रदाता कंपनियों को चुना गया है। ई-टेंडरिंग के माध्यम से कुल नौ कंपनियों का पैनल तैयार किया गया है। सरकारी विभाग सीधी भर्ती के लिए इनमें से किसी कंपनी की सेवा प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन भर्ती के लिए चुनी गई कंपनियों में दो मुंबई, एक बंगलूरू, एक चेन्नई, एक त्रिवेन्द्रम और एक-एक नोएडा व लखनऊ आधारित कंपनी है। लखनऊ की कंपनी टीसीएस है। पहले भी टीसीएस भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी रही है। ऑफलाइन भर्ती के लिए नोएडा व लखनऊ की एक-एक कंपनी का पैनल तैयार किया गया है।

विभाग उपलब्ध कराएगा सूची

nine service provider companies will conduct competitive exams for government jobs
डेमो
इम्पैनल्ड संस्थाओं की सूची नियोजन विभाग सरकारी विभागों को उपलब्ध कराएगा। सेवा प्रदायी संस्थाओं के काम करने पर होने वाला खर्च संबंधित विभाग वहन करेगा। संबंधित विभाग अपनी आवश्यकता के अनुसार एल-1 आधारित वित्तीय ई-निविदा आमंत्रित कर नियमानुसार उसका मूल्यांकन करेंगे।

ऑनलाइन एवं ऑफलाइन सीधी भर्ती प्रतियोगी परीक्षा के लिए विभाग अपनी जरूरत के अनुसार सेवाएं प्राप्त करने के लिए चयनित कंपनियों की सूची नियोजन विभाग को समय-समय पर उपलब्ध कराएंगे। इन संस्थाओं को निविदा के साथ संलग्न अभिलेखों के आधार पर सूचीबद्ध किया गया है। इनका इम्पैनलमेंट तीन वर्ष के लिए किया गया है। नियोजन विभाग जरूरत पड़ने पर इसे दो साल से लिए विस्तारित कर सकता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed