फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   nine recovered from corona

नौ मरीजों ने दी कोरोना को मात

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 02:50 AM IST
विज्ञापन
nine recovered from corona
लखनऊ। लोहिया संस्थान व लोकबंधु अस्पताल में इलाज करा रहे नौ कोरोना मरीजों को संक्रमण से मुक्ति मिलने के बाद शनिवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। पांच मरीज लोहिया संस्थान के तथा चार लोकबंधु अस्पताल के हैं। लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के प्रवक्ता डॉ. श्रीकेश सिंह ने बताया कि कुछ दिनों से संस्थान में भर्ती पांच मरीजों की छुट्टी कर दी गई है। इनमें चार जीआरपी के जवान हैं। एक महिला जवान ने भी कोरोना को मात दी है। जबकि डिस्चार्ज होने वालों में एक चरक अस्पताल का डॉक्टर भी है। अब लोहिया संस्थान में 26 मरीज भर्ती हैं। कानपुर रोड स्थित लोकबंधु अस्पताल के निदेशक डॉ. डीएस नेगी ने बताया कि चार मरीजों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद डिस्चार्ज किया गया। इनमें एक मरीज न्यू हैदराबाद कॉलोनी का, एक आलमबाग का व एक-एक मरीज उन्नाव व बाराबंकी का रहने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed