{"_id":"65d3ca07f038a2556a013f9b","slug":"nine-pharmacy-colleges-will-open-submersible-pumps-will-be-made-from-april-raebareli-news-c-101-1-slko1033-110935-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नौ फॉर्मेसी कॉलेज खुलेंगे, अप्रैल से बनेंगे सबमर्शिबल पंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नौ फॉर्मेसी कॉलेज खुलेंगे, अप्रैल से बनेंगे सबमर्शिबल पंप
Tue, 20 Feb 2024 03:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 20 Feb 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में सोमवार को जिले में 109 छोटे-बड़े उद्योगों का शिलान्यास हुआ। 11.88 अरब की लागत से स्थापित होने वाले उद्योगों में जल्द ही 10 हजार से अधिक लोगों को सीधे रोजगार मिलेगा। जिले में नौ फॉर्मेसी कॉलेज खुलेंगे। जल्द ही सबमर्शिबल पंप बनाने का काम भी शुरू हो जाएगा। आगामी अप्रैल माह से पंप बनने लगेंगे। इसके अलावा एग्रो फूड्स, राइस मिल, मिल्क, इंटरलॉकिंग ईंट सहित अन्य उद्योग भी जल्द ही काम करने शुरू करेंगे।
सोमवार को लखनऊ में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का भव्य आयोजन हुआ। इसके लिए जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विचारों को उद्यमियों व अधिकारियों ने सुना। सेरेमनी के बाद जिले में आरकेडी फॉर्मेसी कॉलेज, परमेश्वरी देवी, पंचशील कॉलेज, स्मृति पटेल फॉर्मेसी, कंचन फॉर्मेसी, आर्याकुल, निर्मल इंस्ट्रीट्यूट, राजा राव राम बख्श समिति, श्री सत्यगुरु फार्मेसी कॉलेजों के जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। भवनों का काम लगभग पूरा होना वाला है।
सबमर्शिबल पंप के निर्माण के लिए लालगंज में भवन बनकर तैयार है। एमएस बैसवारा लैब के संचालक व उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहिताश सिंह का कहना है कि भवन के साथ मशीनें भी आ चुकी है। आगामी अप्रैल माह के पहले सप्ताह से सबमर्शिबल पंप बनाने का काम शुरू करवा देंगे। जिले में हिंदुस्तान एग्रो फूड्स, त्रिपुला पालीवुड, एनिकेत एग्रो फूड्स, आइस फैक्ट्री, सिपोरा सीमेंट, राइस मिल, सरसो तेल मिल, कंयूनिटी रेडियो स्टेशन, बटोही मिल्क, इंटरलॉकिंग ईंट सहित अन्य उद्योग भी जल्द स्थापित होंगे।
विज्ञापन
उद्यमी किए गए सम्मानित, लिया उद्योगों के बढ़ावे का संकल्प
रायबरेली। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के कार्यक्रम में सोमवार को उद्यमियों को सम्मानित किया गया। लखनऊ में आयोजित हुए कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखने के लिए जिला मुख्यालय के साथ तहसील व ब्लॉक मुख्यालयों पर भी कार्यक्रम हुए। शहर के अलंकृता रिसार्ट में जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धीलाल पासी, डीएम हर्षिता माथुर, एसपी अभिषेक कुमार अग्रवाल, सीडीओ पूजा यादव ने कार्यक्रम की शुरूआत कराई।
कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के प्रदेश सचिव सुरेश गुप्ता, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अर्पित सिंघल, अतुल गुप्ता आदि को सम्मानित किया गया। अपरान्ह करीब दो बजे तक नेटवर्क न जुड़ पाने के कारण लखनऊ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण नहीं देखा जा सका। इस मौके पर उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र परमहंस मौर्या, ज्ञानेंद्र गौतम, डीडीओ अरुण कुमार, सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय अजीत कुमार राय, ड्रग इंस्पेक्टर शीवेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी व उद्यमी मौजूद रहे।
ऊंचाहार प्रतिनिधि के अनुसार, तहसील सभागार ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का सजीव प्रसारण देखा गया। शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी का अधिवक्ताओं व व्यापारियों ने स्वागत किया। एसडीएम सिद्धार्थ चौधरी, तहसीलदार दीपिका सिंह, शिवगोपाल सिंह, राजनारायण मिश्रा, धर्मेश पाठक, कृष्णा अग्रहरि, जीएल वर्मा मौजूद रहे।
हरचंदपुर प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लॉक सभागार में विधान परिषद सदस्य नवाब बुक्कल ने उद्यमियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकर कार्यक्रम को देखा। तीन उद्यमियों ने 21 करोड़ की लागत के उद्यम स्थापित किए जाने का प्रस्ताव दिया। सरदार मंजीत सिंह ने 10 करोड़, विपिन बाजपेई ने 10 करोड़ व रमेश कुमार ने एक करोड़ के पूंजी निवेश का प्रस्ताव दिया।