फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nine injured during firework on Urs in Bahraich.

Bahraich: बहराइच में उर्स के दौरान गोला फटने से नौ लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

Sat, 18 May 2024 11:17 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Sat, 18 May 2024 11:17 AM IST
सार

बहराइच जिले के जरवल थाना क्षेत्र के घूरनपुर गांव स्थित फकीर की मजार पर हुए हादसे में नौ लोग घायल हो गए। जिसमें तीन की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
Nine injured during firework on Urs in Bahraich.
धमाके में घायल हुआ युवक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहराइच जिले के घूरनपुर गांव में शुक्रवार की देर रात उर्स के मौके पर गोला दागने से नौ लोग घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने आनन फानन में सभी को सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया।

विज्ञापन


जरवल रोड थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत घूरनपुर गांव में फकीर की मजार स्थित है। जिनका नौचंदी के दिन उर्स आयोजित था जिसमें दूर दराज के जायरीन पहुंचे। उर्स के मौके पर गांव निवासी कुछ युवा आतिशबाजी करने लगे इसी दौरान गोला दग गया। जिससे गोला दगा रहे शमीर (19), शीवान (18) , मोहम्मद शानू (13), फहामुद्दीन खां, अतहर खाँ, इंसान, मुजस्मिन, मुजक्किर, कयूम सहित नौ लोग घायल हो गए। शमीर के पेट में गंभीर जख्म हो गया। पेट में शीशा चला गया। शीवान का एक पंजा ही कट गया। जबकि मोहम्मद शानू का कान कट गया।
विज्ञापन


घटना से उर्स में भगदड़ मच गई। सभी सीएचसी मुत्सफाबाद में भर्ती कराया गया। तीन की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया। वहीं गांव निवासी फहामुद्दीन खां, अतहर खाँ, इंसान, मुजस्मिन, मुजक्किर, कयूम को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जरवल थाना अध्यक्ष बृजराज प्रसाद का कहना है कि घटना की किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है फिर भी जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed