Corona Vaccine: प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन साढ़े नौ करोड़ के पार, एक करोड़ 70 लाख ने ली दोनों डोज
यूपी में अब तक साढ़े नौ करोड़ से अधिक लोगों ने कोरोना वैक्सीन की कम से कम एक खुराक ले ली है। टीकाकरण का कार्य तेज रफ्तार से किया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में कुल कोविड वैक्सीनेशन 09 करोड़ 58 लाख से अधिक हो चुका है। यह किसी एक राज्य में हुआ सर्वाधिक टीकाकरण है। वहीं, प्रदेश में 1 करोड़ 70 लाख लोगों ने टीके की दोनों खुराक ले ली है। जबकि 07 करोड़ 87 लाख लोगों को टीके की पहली डोज मिल चुकी है।
प्रदेश के 30 जिलों में कोविड का एक भी एक्टिव केस नहीं है। अब तक 07 करोड़ 67 लाख 15 हजार 960 कोविड सैम्पल की जांच की जा चुकी है।
बीते 24 घंटे में प्रदेश में 1 लाख 88 हजार 214 सैम्पल की टेस्टिंग में 13 नए मरीजों की पुष्टि हुई। मात्र 08 जनपदों में ही नए मरीज मिले। कहीं भी दोहरे अंकों में नए केस नहीं पाए गए। इसी अवधि में 13 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में अब तक 16 लाख 86 हजार 612 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं।
67 जिलों में संक्रमण का कोई भी नया केस नहीं
विगत दिवस हुई कोविड टेस्टिंग में 67 जिलों में संक्रमण का कोई भी नया केस नहीं मिला। वर्तमान में 194 कोरोना संक्रमितों का उपचार हो रहा है।
प्रदेश में औसतन हर दिन सवा दो लाख से ढाई लाख तक टेस्ट हो रहें हैं, जबकि पॉजिटिविटी दर 0.01 फीसदी से आधी हो गई है और रिकवरी दर 98.7 फीसदी है।
कोविड की अद्यतन स्थिति के अनुसार प्रदेश के 30 जनपदों (अलीगढ़, अमरोहा, औरैया, अयोध्या, आजमगढ़, बागपत, बलिया, बांदा, बहराइच, भदोही, बिजनौर, एटा, फर्रुखाबाद, गोंडा, हमीरपुर, हापुड़, हाथरस, कानपुर देहात, कासगंज, महोबा, मीरजापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, रामपुर, सहारनपुर, शामली, श्रावस्ती और सुल्तानपुर) में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं।