फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nine accidents in four days, 11 people lost their lives

Lucknow News: चार दिन में नाै हादसे, 11 लोगों ने जान गंवाई

Wed, 03 Dec 2025 02:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Nine accidents in four days, 11 people lost their lives
प्रतीकात्मक तस्वीर। 

विज्ञापन


लखनऊ। सोमवार रात सैरपुर स्थित आरएस लॉन के सामने बेकाबू क्रेटा कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत और मंगलवार को किसान पथ पर बाइक की तेज रफ्तार की वजह से मां-बेटे की मौत। इन दो हादसों के साथ शनिवार से अब तक जिले में हुए सभी हादसों पर गौर करें तो चौंकाने वाली तस्वीर सामने आती है। जिले में शनिवार से अब तक चार दिन में कुल नौ हादसे हो चुके हैं। इनमें 11 लोगों ने जान गंवाई है। कुछ गंभीर अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं।

1 दिसंबर को हुए हादसे

- गोसाईंगंज इलाके में बाइक सवार मो. अलीम और उनके ससुर खलील अहमद को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मो. अलीम की माैत हो गई, जबकि ससुर गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन


- ठाकुरगंज के रिंग रोड इलाके में सड़क पार कर रहे मजदूर नीशू कश्यप को किसी वाहन ने टक्कर मार दिया। बाद में उनकी मौत हो गई।

- किसान पथ पर ड्रीम वैली के पास 23 वर्षीय अज्ञात युवक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। माैके पर ही माैत हो गई।

- किसान पथ पर सोमवार शाम तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार किशोर शनि को कुचल दिया। माैके पर ही माैत हो गए। इसी ट्रक ने कार में टक्कर भी मार दी जिससे कार सवार दो युवक और ट्रक चालक घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन




30 नवंबर

- रविवार सुबह चारबाग रेलवे स्टेशन के सामने उन्नाव निवासी महिला संगीता रावत को रोडवेज की बस ने कुचल दिया। बेटे को बचाने के चक्कर में उनकी जान चली गई।



29 नवंबर

- गोसाईंगंज के गंगागंज में सुल्तानपुर रोड पर एक ऑटो को किसी तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाराबंकी निवासी बंटी की माैत हो गई। दो अन्य सवार घायल हो गए।

- मोहनलालगंज में फुलवरिया मोड़ पर रात के समय बाइक से ससुराल जा रहे संतोष नामक युवक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। ट्राॅमा टू में इलाज के दाैरान माैत हो गई।




हादसे की तीन बड़ी वजहें



नशा :

- सैरपुर स्थित आरएस लॉन के सामने सोमवार देर रात हुए हादसे में क्रेटा कार सवार दोनों युवक शराब के नशे में थे।

- सोमवार शाम को किसान पथ पर किशोर को ट्रक से रौंदने वाला चालक भी भी नशे में था।



तेज रफ्तार :

- गोसाईगंज इलाके में सोमवार को बाइक सवार युवक और उनके ससुर को टक्कर मारने वाला वाहन बेहद तेज रफ्तार में था।

- रविवार देर रात में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ही खजुआ निवासी नीशू की जान ले ली थी।



लापरवाही

- चारबाग रेलवे स्टेशन के सामने रोडवेज बस चालक की लापरवाही हादसे की वजह बनी। व्यस्ततम इलाके में भी वह बस को दौड़ा रहा था। महिला को धक्का लगने पर बेटे ने बस चालक को रुकने के लिए इशारा किया, मगर चालक ने लापरवाही से बस आगे बढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed