{"_id":"694b004997aefe2405099404","slug":"nights-will-be-cold-in-the-capital-mercury-will-fall-due-to-westerly-winds-lucknow-news-c-13-lko1096-1529971-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: राजधानी में अब रातें होंगी सर्द, पछुआ से गिरेगा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: राजधानी में अब रातें होंगी सर्द, पछुआ से गिरेगा पारा
विज्ञापन
मंगलवार को लखनऊ में खिली धूप।
लखनऊ। राजधानी में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। इससे दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई। हालांकि, दोपहर में गुनगुनी धूप खिली, जिससे गलन भरी ठंड से राहत मिली।
आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि बुधवार से विक्षोभ का असर खत्म होगा। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के असर से राजधानी में गलन भरी पछुआ हवाएं चलेंगी। इससे राजधानी में आने वाले दो दिनों में रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आएगी और रातें सर्द होंगी। बुधवार को दिन के तापमान में विशेष बदलाव के संकेत नहीं हैं। इसके साथ ही अगले दो दिनों में कोहरे के घनत्व में भी कमी आएगी।
मंगलवार को दिन का तापमान 0.3 डिग्री की मामूली गिरावट के साथ 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रात का पारा 0.7 डिग्री की बढ़त के साथ 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ।