फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Night search for illegal mining

अवैध खनन पकड़ने को तीन तहसीलों में नाइट सर्च अभियान

Sun, 21 Jul 2019 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Night search for illegal mining
अवैध खनन पकड़ने को तीन तहसीलों में नाइट सर्च
विज्ञापन

प्रशासन के साथ मिलकर पुलिस व खनन अनुभाग की टीम करेगी कार्रवाई
अवैध खनन पर शिकंजा कसने के लिए प्रशासन अब तीन तहसील क्षेत्रों में नाइट सर्च अभियान चलाएगा। गोमती किनारे अवैध खनन के लिए चिह्नित सदर, बीकेटी व मोहनलालगंज तहसील क्षेत्रों में संबंधित एसडीएम, तहसीलदार, सीओ व खनन अनुभाग की संयुक्त टीम रात्रि दस बजे से सुबह चार बजे तक औचक कार्रवाई करेगी। टीम में इन तहसीलों के एसडीएम, तहसीलदार, सीओ व संबंधित थाना प्रभारी और खनन अधिकारी को नामित किया गया है। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी खनन व एडीएम वित्त राजस्व अवनीश सक्सेना ने दी।
गोमती किनार अवैध खनन करने वाले माफिया देर रात क्षेत्रीय पुलिस की साठगांठ से बिना खनन परिवहन परमिट के खनित सामग्री को इधर से उधर पहुंचाते हैं। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद चेते प्रशासन ने इसपर लगाम लगाने का निर्देश दिया है। खनन अनुभाग से रॉयल्टी जमा कर मिट्टी व बालू खनन की अनुमति लेने वालों को भी रात में खनन परिवहन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

रोकथाम छोड़ करवा रहे अवैध खनन
अवैध खनन की रोकथाम की जिम्मेदारी खनन अनुभाग के साथ ही तहसील स्तर पर तैनात राजस्व व संबंधित पुलिस थाने के सिपाहियों की भी है। अवैध खनन से जुड़े धंधेबाज इन्हें ट्रिपवार मोटी रकम का लालच देकर अपने खेल में शामिल कर बेखौफ हो अवैध खनन करते हैं। इसके चलते ही गोमतीनगर, शहीद पथ, वृंदावन, जानकीपुरम, फैजाबाद रोड, सीतापुर रोड, कानपुर रोड से लेकर रायबरेली रोड क्षेत्र तक में खुलेआम मिट्टी का अवैध खनन कभी भी देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलीभगत का भी खुलासा करेगी टीम
गठित टीम क्षेत्रीय स्तर पर अवैध खनन में पुलिस व राजस्व कर्मियों की मिलीभगत का भी पता लगाने का कार्य करेगी। जांच में चिह्नित पुलिस व राजस्व कर्मियों के खिलाफ विभागीय स्तर पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई किए जाने की संस्तुति रिपोर्ट भी सीधे डीएम को भेजी जाएगी।
- अवनीश सक्सेना, प्रभारी अधिकारी व एडीएम वित्त राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed