फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   army story

Lucknow News: पाठ्यक्रम पूरा, सेना में शामिल हुए 121 अधिकारी

Sat, 19 Sep 2026 05:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
army story
पाठ्यक्रम पूरा, सेना में शामिल हुए 121 अधिकारी

विज्ञापन
मेडिकल ऑफिसर्स बेसिक कोर्स के समापन पर हुई परेड
लखनऊ। छावनी स्थित आर्मी मेडिकल कोर सेंटर एवं काॅलेज में मेडिकल ऑफिसर्स बेसिक कोर्स के समापन पर शनिवार को परेड आयोजित की गई। पाठ्यक्रम पूरा कर 121 अधिकारी सेना में शामिल हुए। इसमें 33 महिला अधिकारी भी शामिल हैं।

मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि कोर्स बीते तीन अगस्त को शुरू हुआ था। ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज(ओटीसी) के कमांडेंट एवं मुख्य प्रशिक्षक मेजर जनरल जनरल अनुज चावला के मार्गदर्शन में पाठ्यक्रम आयोजित किया गया। कोर्स के माध्यम से युवा सशस्त्र बलों के मेडिकल और डेंटल अधिकारियों को गहन युद्धकालीन चिकित्सा सहायता प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है, ताकि वे अपने कर्तव्यों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकें। अधिकारियों ने एडवांस ट्रॉमा लाइफ सपोर्ट(एटीएलएस) प्रोवाइडर कोर्स में भाग लिया। उन्हें नवीनतम तकनीकों के बारे में भी सिखाया गया, जो वर्तमान पीढ़ी के युद्धों को आकार दे रही हैं। पाठ्यक्रम में त्रिसेवा प्रतिनिधित्व वाली 33 महिला अधिकारियों सहित कुल 121 अधिकारी शामिल रहे। परेड को सैन्य परंपराओं के साथ आयोजित किया गया। कोर्स समापन परेड की समीक्षा आर्मी मेडिकल कोर सेंटर एवं कॉलेज, लखनऊ के कमांडेंट एवं प्रभारी रिकॉर्ड्स लेफ्टिनेंट जनरल जे देबनाथ ने की। समीक्षा अधिकारी ने युवा अधिकारियों को उनकी उत्कृष्ट उपस्थिति और परेड के कुशल संचालन की सराहना की।  उन्हें उच्चतम स्तर की व्यावसायिक दक्षता बनाए रखते हुए सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं की परंपराओं को कायम रखने के लिए प्रेरित किया। जनरल ऑफिसर ने अधिकारियों को ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज में प्राप्त ज्ञान को निरंतर अद्यतन करने और उसे और बढ़ाने की सलाह दी। सशस्त्र बलों द्वारा प्रदान किए गए अवसरों पर जोर देते हुए उन्होंने उन्हें अपनी व्यावसायिक आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करने और युद्धक्षेत्र और शांति काल में हमारे सैनिकों के लिए गुणवत्तापूर्ण रोगी देखभाल के प्रति प्रतिबद्ध रहने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान 200 से अधिक गौरवान्वित माता-पिता और पाठ्यक्रम अधिकारियों के रिश्तेदारों के साथ बड़ी संख्या में सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा अधिकारियों ने परेड देखी।

पाठ्यक्रम पूरा, सेना में शामिल हुए 121 अधिकारी

पाठ्यक्रम पूरा, सेना में शामिल हुए 121 अधिकारी

पाठ्यक्रम पूरा, सेना में शामिल हुए 121 अधिकारी

पाठ्यक्रम पूरा, सेना में शामिल हुए 121 अधिकारी

पाठ्यक्रम पूरा, सेना में शामिल हुए 121 अधिकारी

पाठ्यक्रम पूरा, सेना में शामिल हुए 121 अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed