{"_id":"6aae7acd7e9f57a2800c083c","slug":"lucknow-airport-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1927243-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एयरपोर्ट पर स्मार्ट व तकनीक आधारित पार्किंग व्यवस्था लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एयरपोर्ट पर स्मार्ट व तकनीक आधारित पार्किंग व्यवस्था लागू
विज्ञापन
विज्ञापन
जाम से मिल रही निजात, यात्रियों को राहत
लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्रियों की बढ़ती संख्या के साथ वाहनों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए स्मार्ट व तकनीक आधारित पार्किंग व्यवस्था शुरू की गई है।
एयरपोर्ट प्रवक्ता ने बताया कि लखनऊ एयरपोर्ट पर प्रतिदिन 10 से 12 हजार वाहनों की आवाजाही होती है। इसे व्यवस्थित रखने के लिए आधुनिक पार्किंग प्रबंधन प्रणाली का इस्तेमाल किया जा रहा है। आगे बताया एयरपोर्ट पर शतप्रतिशत कैशलेस भुगतान व्यवस्था के साथ फास्टैग आधारित प्रवेश एवं निकास प्रणाली उपलब्ध कराई गई है। इससे वाहन चालकों को लंबी कतारों में लगने व नकद लेनदेन की परेशानी से राहत मिल रही है। फास्टैग के जरिए प्रवेश और निकास प्रक्रिया तेज होने से टर्मिनल परिसर में वाहनों का आवागमन भी सुचारु बना हुआ है। यात्रियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए टर्मिनल-3 के अराइवल एरिया में वाहनों के लिए आठ प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। जबकि डिपार्चर में चार प्रवेश द्वार और छह साझा निकास द्वार उपलब्ध हैं। अलग-अलग प्रवेश और निकास मार्ग होने से टर्मिनल के आसपास वाहनों का दबाव कम करने में मदद मिल रही है। इससे यात्रियों को छोड़ने और लेने आने वाले वाहनों की आवाजाही भी अधिक व्यवस्थित हुई है। दोपहिया वाहनों, कार्गो संचालन, एयरपोर्ट स्टाफ के वाहनों और ऑटो रिक्शा के लिए पुराने टर्मिनल की ओर से चार प्रवेश और चार निकास द्वार संचालित किए जा रहे हैं। वाहनों की अलग-अलग श्रेणियों के लिए अलग मार्ग निर्धारित होने से यातायात प्रबंधन बेहतर हुआ है। इससे परिचालन दक्षता बढ़ने के साथ टर्मिनल क्षेत्र में अनावश्यक जाम की स्थिति से भी बचाव हो रहा है। एयरपोर्ट की स्मार्ट पार्किंग व्यवस्था से यात्रियों का समय बच रहा है और वाहन संचालन तेज हुआ है। निजी वाहन से आने वाले यात्रियों के साथ टैक्सी और परिजनों के वाहनों से एयरपोर्ट पहुंचने वालों को भी इसका लाभ मिल रहा है। एयरपोर्ट प्रशासन तकनीक आधारित सुविधाओं के जरिए यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचने से लेकर यात्रा पूरी होने तक बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक अनुभव उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयासरत है।