फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Night curfew imposed in urban areas due to strong wave of corona in Sitapur

सीतापुर में कोरोना की तेज लहर को देख नगरीय इलाकों में लगा नाइट कर्फ्यू

Sun, 11 Apr 2021 06:54 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 11 Apr 2021 06:54 PM IST
सार

- डीएम ने संक्रमण की बढ़ती के बाद उठाया कड़ा कदम, जरूरी वस्तुओं और इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी चालू
- 11 अप्रैल की रात 9 बजे से 19 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक प्रभावी रहेगा आदेश, पाबंदियों का कराएंगे पालन

विज्ञापन
Night curfew imposed in urban areas due to strong wave of corona in Sitapur
night curfew - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतापुर जिले में कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर पिछले कई दिनों से जताई जा रही आशंका रविवार को सच साबित हुई। सरकार की ओर से जारी की गई गाइड लाइन के बाद कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले नाइट कर्फ्यू की ओर इशारा करने लगे थे, आखिरकार रविवार को डीएम विशाल भारद्वाज ने कड़ा कदम उठाते हुए जिले के नगरीय इलाकों में नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान कर दिया। डीएम के इस आदेश के बाद लोगों में अफरा-तफरी के बीच माहौल पैनिक होता देखा गया।

विज्ञापन


हालांकि, लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। सभी जरूरी सेवाओं पर छूट रहेगी। डीएम विशाल भारद्वाज ने बताया कि, कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे थे। ऐसे में नाइट कर्फ्यू लगाने का कदम उठाना पड़ा। डीएम ने बताया कि नाइट कर्फ्यू नगरीय इलाकों (नगर पालिका, नगर पंचायत) में लगाया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में नाइट कर्फ्यू लगाना संभव नहीं है।
विज्ञापन


नाइट कर्फ्यू का आदेश 11 अप्रैल की रात 9 बजे से 19 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक प्रभावी रहेगा। इन दिनों में इस समयावधि में जो पाबंदियां लगाई गई हैं, उनका कड़ाई से पालन कराया जाएगा। डीएम ने लोगों से अपील भी की है कि नाइट कर्फ्यू में लगने वाली पाबंदियों का पालन करें। कहा कि 19 अप्रैल के बाद परिस्थितियों को देखते हुए आगे कदम उठाए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मई माह की यादें हुई ताजा, जिला अस्पताल में चौकोर गोले

पिछले बरस मार्च माह से कोरोना की शुरूआत हो गई थी। धीरे-धीरे कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा था। इस पर विभिन्न दुकानों, अस्पतालों व अन्य भीड़भाड़ वाली जगहों पर सोशल डिस्टेसिंग के लिए गोला बना दिए गए थे। जिससे सोशल डिस्टेसिंग का पूरा पालन हो सकें। अब फिर से इन गोलों को बनाया जाना शुरू हो गया है। रविवार को जिला अस्पताल के पर्चा काउंटर के सामने चौकोर गोले बना दिए गए है। इन गोलों में खड़े होकर लोग सोशल डिस्टेसिंग का पालन करेंगे।

आधी बल्ली के सहारे बना दिया कंटेनमेंट जोन
शहर में कंटेनमेंट जोन में भी लापरवाही दिख रही है। शहर के विजयलक्ष्मी नगर के एनसीसी चौराहे के पास एक मरीज कोरोना संक्रमित हुआ है। इस पर इस एरिया को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। लेकिन नगरपालिका ने कंटेनमेंट जोन को मजाक बनाकर रख दिया है। गली की चौड़ाई अधिक होने के कारण एक छोटी से बल्ली लगा दी। जब पूरी सडक़ कवर नहीं हुई तो एक पड़ोस में खड़े ठेले को खिसकाकर बल्ली को रख दिया गया है। जब भी लोग इधर से आवागमन करते है तो वह इस बल्ली को आराम से हटाकर निकल जाते है। इससे यह बल्ली केवल दिखावा बन गई है।

रेलवे स्टेशन पर नहीं दिख रही सख्ती
कोरोना का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। लेकिन रेलवे स्टेशन पर कोविड प्रोटोकाल का अनुपालन नहीं हो रहा है। रविवार को वेटिंग रूम में तमाम मुसाफिर ट्रेन आने का इंतजार कर रहे थे। इसलिए वह अपने-अपने साथियों के साथ झुंड में बैठे हुए थे। यह लोग न तो सोशल डिस्टेसिंग का पालन कर रहे थे, न ही मॉस्क लगाए थे। रेलवे प्रशासन की तरफ से भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा था।

उत्सव की तरह मनाए वैक्सीनेशन
चार दिवसीय टीका उत्सव का शुरूआत रविवार को आंख अस्पताल से हुई। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने फीता काटकर टीका उत्सव की शुरूआत की। सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक कोविड वैक्सीनेशन का टीका उत्सव कार्यक्रम मनाया जाएगा। इस टीका उत्सव में जनपद सीतापुर में 11 अप्रैल को कोविड वैक्सीनेशन का लक्ष्य 6021 रखा गया है। जबकि 12 से 14 अप्रैल तक 14046 का लक्ष्य रखा गया है। सीएमओ ने आशाओं के माध्यम से टीका उत्सव का प्रचार प्रसार किया जाए। 45 वर्ष से ऊपर छूटे हुए लाभार्थियों के मोबाइल कर टीका लगवाने का मैसेज भेजा जाएगा। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीके सिंह, नीरज मिश्रा सहित स्वास्थ्य विभाग की वैक्सीनेशन टीम मौजूद रही।

इन सेवाओं को मिलेगी छूट

- समस्त आवश्यक सेवाएं चालू रहेगी। स्वास्थ्य एवं चिकित्सीय सेवाएं, आवश्यक वस्तुएं, दवाएं, सब्जी, फ ल, दूध, रसोई गैस आदि की आपूर्ति पूर्व की भांति चलती रहेगी। इन सेवाओं में कार्यरत व्यक्तियों, कोरोना वॉरियर्स, स्वच्छताकर्मी व डोर स्टेप डिलीवरी से जुड़े व्यक्तियों के ड्यूटी संबंधी आवागमन पर प्रतिबंध नहीं होगा। उनका परिचय पत्र पास की भांति मान्य होगा।
- रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर आने जाने वाले यात्रियों के आवागमन पर प्रतिबंध नहीं होगा। रेल/बस का टिकट यात्रा दिनांक को पास की भांति मान्य होगा। यात्रियों के लिए टिकट को अनिवार्य रूप से रखना होगा। प्रवर्तन चेकिंग टीम द्वारा मांगे जाने पर दिखाना होगा।
- समस्त प्रकार की माल वाहन वाहनों के आवागमन में कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। राष्ट्रीय एवं राज्यमार्गो पर परिवहन जारी रहेगा। पेट्रोल पम्प स्टेशन पूर्ववत् खुले रहेंगे।
- सफाई एवं स्वच्छता सेनेटाइजेशन स्वच्छ पेयजल आपूर्ति विद्युत प्रबंध रेलवे रोडवेज आदि से संबंधित अधिकारी कर्मचारी ड्यूटी संबंधित आवागमन के लिए इन प्रतिबंधों से मुक्त रहेंगे। इनका परिचय पत्र पास की भांति मान्य होगा।
- सभी वृहद निर्माण कार्य एक्सप्रेस-वे बड़े पुल व सडक़ें लोक निर्माण विभाग के निर्माण कार्य सरकारी भवन व निजी प्रोजेक्ट जारी रहेंगे।
- मंडी से होने वाला थोक व्यापार अपने निर्धारित समय व मंडी परिषद द्वारा नियत समय के अनुसार संचालित होता रहेगा। थोक फ ल सब्जी खरीद बिक्री संबंधी आवागमन प्रतिबंधों से मुक्त होगा।
- सरकारी व गैर सरकारी मीडिया व न्यूज रिर्पोटिंग संस्थान व संबंधित कार्यालय के रात्रिकालीन कर्मी अपने कार्यो के लिए प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे।  इनका परिचय.पत्र पास की भांति मान्य होगा।
- अन्य आवश्यक सेवाओं सुरक्षा सेवाओं सिक्योरिटी गार्ड, एटीएम, टेलीकॉम मेन्टीनेन्स, आपातकालीन मेंटीनेन्स सेवा प्रदाता, इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर, एसी रिपेयर आदि आपातकालीन सर्विस कार्य के कारण बताने पर जाने दिए जाएंगे।
- चीनी मिल एवं अन्य औद्यौगिक इकाईयों से जुड़े उद्योग भी सम्मिलित हैं। कोविड 19 प्रोटोकॉल का कठोरता से अनुपालन सुनिश्चित करते हुए चलते रहेंगे। इनके कर्मियों को नाइट ड्यूटी के लिए परिचय पत्र दिखाने पर आवागमन की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed