फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   nidhi srivastava new adm lucknow city.

हटाए गए सूचना निदेशक रूपेश कुमार

Sun, 16 Nov 2014 11:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 16 Nov 2014 11:09 AM IST
विज्ञापन
nidhi srivastava new adm lucknow city.

प्रदेश सरकार ने सूचना निदेशक डॉ. रूपेश कुमार को हटा दिया है। अब उन्हें ऊर्जा विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। यूपीडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी आशुतोष निरंजन को सूचना निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

विज्ञापन


इन्हें मिलाकर कुल छह आईएएस व सात वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। आईएएस अफसरों में पी. गुरु प्रसाद को उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण में मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बनाया गया है।
विज्ञापन


जेपी सिंह को विशेष सचिव वित्त, ओपी वर्मा को विशेष सचिव उच्च शिक्षा व जुबेर अली हाशमी को विशेष सचिव नगर विकास, नगरीय रोजगार व गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम विभाग दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये चारों अधिकारी प्रतीक्षा सूची में थे। वहीं स्थानांतरित किए गए पीसीएस अधिकारियों में लखनऊ में अपर जिलाधिकारी (भूमि अध्याप्ति) के पद पर तैनात कृष्ण कुमार गुप्ता को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवा आयोग में सचिव बनाया गया है।

लखनऊ के एडीएम सूडा के संयुक्त निदेशक बने

nidhi srivastava new adm lucknow city.

सीडीओ बलरामपुर राकेश कुमार मिश्रा को कौशल विकास मिशन में अपर मिशन निदेशक के पद पर तैनाती दी गई है।

लखनऊ में अपर जिलाधिकारी (नगर पूर्वी) के पद पर तैनात जितेंद्र प्रताप सिंह को संयुक्त निदेशक सूडा बनाया गया है।

प्रतीक्षा सूची में चल रहीं निधि श्रीवास्तव को लखनऊ में अपर जिलाधिकारी (नगर पूर्वी) के पद पर तैनाती मिली है।

राजस्व परिषद में उप भूमि व्यवस्था आयुक्त के पद पर तैनात श्यामधर पांडेय को फैजाबाद मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है।

मऊ में एडीएम (वित्त एवं राजस्व) के पद पर तैनात प्रभुनाथ को उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग इलाहाबाद में उप सचिव बनाया गया है। मऊ के नगर मजिस्ट्रेट समीर को मऊ में ही एडीएम (वित्त एवं राजस्व) बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed