{"_id":"5968d0984f1c1b68718b49f8","slug":"nia-reaches-lucknow-to-investigate-explosive-in-assembly-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्लोसिव मामले की जांच के लिए पहुंची NIA, एटीएस ने कहा- हो सकती है आतंकी साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्लोसिव मामले की जांच के लिए पहुंची NIA, एटीएस ने कहा- हो सकती है आतंकी साजिश
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
यूपी विधानभवन के सामने तैनात सुरक्षाकर्मी व अन्य
- फोटो : amar ujala
यूपी विधानसभा में मिले एक्सप्लोसिव मामले की जांच के लिए एनआईए व एटीएस की टीम असेम्बली पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन
वहीं, मीडिया से बात करते हुए यूपी एटीएस के आईजी असीम अरुण ने बताया कि इस पर अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है और उन्होंने पूरी घटना को आतंकी साजिश होने की आशंका बताई।
आईजी ने कहा कि हम सीसीटीवी फुटेज के द्वारा पूरे मामले की जांच करेंगे और सख्त एक्शन लेंगे।
बता दें कि मामले में पहले ही विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने असेम्बली में विस्फोटक मिलने की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से कराने का एलान किया था।
विज्ञापन
दीक्षित ने विधानसभा में विस्फोटक मिलने से जुड़े मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वक्तव्य आने के बाद कहा कि सदन में मिला विस्फोटक बहुत शक्तिशाली था। फोरेंसिक टीम ने जानकारी दी है कि इससे पूरे विधानभवन को उड़ाया जा सकता था।
विज्ञापन