फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   NIA interrogated to terrorists of hizbul mujahideen.

UP News: मकसद का खुलासा नहीं कर रहे तीनों आतंकी, जम्मू-कश्मीर पुलिस से मांगी गई जानकारी

Sat, 06 Apr 2024 12:42 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 06 Apr 2024 12:42 AM IST
सार

यूपी एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार किए गए तीनों आतंकवादियों से पूछताछ की जा रही है। उनके संबंध में जम्मू-कश्मीर पुलिस से भी जानकारी मांगी गई है।

विज्ञापन
NIA interrogated to terrorists of hizbul mujahideen.
गिरफ्तार किए गए तीनों आतंकी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

नेपाल सीमा से गिरफ्तार किए गये हिजबुल मुजाहिदीन के तीनों संदिग्ध आतंकियों को एटीएस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक तीनों से शुक्रवार को एनआईए के अधिकारियों ने भी सवाल किए। वहीं एटीएस ने तीनों के बारे में जम्मू-कश्मीर पुलिस से भी जानकारी मांगी है। फिलहाल तीनों सीमा पार करके भारत आने के अपने मकसद का खुलासा नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो तीनों आतंकी बार-बार वापस अपने घर जाने की बात कह रहे हैं। एटीएस की पूछताछ में उन्होंने बताया कि पाकिस्तान में हिजबुल मुजाहिदीन का नेटवर्क लगातार कमजोर पड़ता जा रहा है और उसके तमाम शीर्ष नेता मारे जा चुके हैं। वहीं बाकी भूमिगत हो चुके हैं। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई भी हिजबुल आतंकियों की मदद करने से कतरा रही है। इसी वजह से उन्होंने वापस जाने का फैसला लिया था। जिसके लिए दुबई से काठमांडू होकर भारत आए थे।
विज्ञापन


बता दें कि एटीएस ने बुधवार को महराजगंज स्थित सोनौली बार्डर से पाकिस्तान के रावलपिंडी निवासी मोहम्मद अल्ताफ भट, इस्लामाबाद निवासी सैयद गजनफर और श्रीनगर निवासी नासिर अली को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस साल से आतंकी संगठनों के साथ थे
अल्ताफ और गजनफर ने बताया कि वह बीते दस साल से पाकिस्तान में कई आतंकी संगठनों के संपर्क में रह चुके हैं। आईएसआई का सलीम उनका हैंडलर था, जिसकी मदद से वह भारत आ रहे थे। गजनफर और नासिर द्वारा दी गयी जानकारियों की एटीएस जम्मू-कश्मीर पुलिस की मदद से पुष्टि कर रही है। तीनों को जल्द ही जम्मू-कश्मीर ले जाकर छानबीन की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed