{"_id":"599177624f1c1bdf098b46b0","slug":"nhrc-send-notice-to-the-uttar-pradesh-government-on-gorakhpur-tragedy","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवाधिकार आयोग ने भेजा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस, बच्चों की मौत पर मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानवाधिकार आयोग ने भेजा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस, बच्चों की मौत पर मांगा जवाब
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 14 Aug 2017 04:08 PM IST
विज्ञापन
मानवाधिकार आयोग
- फोटो : logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुई बच्चों की मौत पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस भेजा है। आयोग ने चार हफ्तों के अंदर प्रदेश सरकार से जवाब मांगा है।
विज्ञापन
मीडिया में आयी रिपोर्ट का सज्ञान लेते हुए आयोग के मुख्य सचिव ने प्रदेश सरकार से बच्चों की मौत की विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी है, साथ ही इस मामले में सरकार द्वारा की गई कार्रवाई के बारे में भी पूछा गया है।
विज्ञापन
आयोग ने नाराजगी इस बात पर नाराजगी भी जाहिर की है कि जापानी इंसेफेलाटिस से होने वाली मौतों पर 9 से 11 अगस्त तक हुई बैठकों के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार ने आश्वासन देने के बाद भी हालात नहीं सुधारे।
विज्ञापन
आपको बताते चलें कि गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 30 बच्चों की मौत हो गई थी। घटना के बाद सीएम योगी ने स्वयं मेडिकल कॉलेज का दौरा किया था। जिसके बाद इंसेफेलाइटिस वार्ड के इंचार्ज और वाइस प्रिंसिपल डॉ कफील को हटा दिया गया था। कॉलेज के प्रिंसिपल को पहले ही हटाया दिया गया था।
मीडिया रिपोट्स में इस बात का जिक्र किया गया था कि बच्चों की मौत ऑक्सीजन की सप्लाई ठप होने की वजह से हुई। इस बात को लेकर आयोग ने विशेष चिंता व्यक्त की है।