{"_id":"6032bcf08ebc3ee93213b0cc","slug":"nhm-terminated-2600-corona-warriers-lucknow-news-lko566057985","type":"story","status":"publish","title_hn":"2600 कोरोना योद्धाओं को एनएचएम ने नौकरी से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2600 कोरोना योद्धाओं को एनएचएम ने नौकरी से निकाला
विज्ञापन
कोरोना वॉरियर्स को दिखाया बाहर का रास्ता।
- फोटो : ??? ?????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) ने 2600 कोरोना योद्धाओं को नौकरी से निकाल दिया है। इनकी तैनाती कोरोना के दौरान बने कोविड अस्पतालों में संविदा पर की गई थी।
अब वायरस का प्रकोप कम हो गया है तो इन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इससे नाराज कर्मचारियों का आरोप है कि एनएचएम के जरिए अब नए सिरे से नियुक्ति की जा रही है। इसके विरोध में वे प्रदर्शन करेंगे।
एनएचएम के जरिए 15 अगस्त में करीब 2600 लोगों को नियुक्त किया गया था। इसमें स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वॉय, सफाईकर्मी, मरीज अटेंडेंट समेत अन्य पदों पर भर्ती की गई थी।
ये सभी लोकबंधु, केजीएमयू और लोहिया समेत अन्य जिलों के कोविड अस्पतालों में सेवाएं दे रहे थे। कर्मचारियों का कहना है कि कोविड के दौरान जान की परवाह किए बना सभी ने सेवाएं दीं।
विज्ञापन
कोरोना का ग्राफ कम होते ही सभी को बाहर किए जाने का फरमान सुना दिया गया है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से लेकर सीएमओ ऑफिस तक को भेजी गई, पर मामला सिफर हैै।
सभी कर्मचारी एकजुट होकर प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारियों का आरोप है कि खाली हुए पदों पर दोबारा नए कर्मचारियों की तैनाती की जा रही है। वहीं, एनएचएम एमडी अपर्णा यू के नंबर पर कई बार कॉल की गई, पर उनका फोन नहीं उठा।