फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   news for aspirants taking part in army recruitment rally

सेना भर्ती: दौड़ और बीम में दिखाना होगा दम

Sun, 15 Sep 2013 02:52 AM IST
निशांत यादव/लखनऊ
निशांत यादव/लखनऊ Updated Sun, 15 Sep 2013 02:52 AM IST
विज्ञापन
news for aspirants taking part in army recruitment rally

सेना में भर्ती होने के लिए इस बार दौड़ और बीम में दम दिखाना होगा।

विज्ञापन


1600 मीटर की दौड़ और दमदार बीम से मिले अंक सैनिक जीडी व ट्रेड्समैन के पदों पर भर्ती में आपका मेरिट तय करेंगे।

तीन अक्तूबर से सेना भर्ती कार्यालय के अंतर्गत आने वाले जिलों के योग्य अभ्यर्थियों की रैली कानपुर छावनी में होगी।

सैन्य अधिकारिक सूत्रों की मानें तो लखनऊ व इसके आसपास के आठ जिलों के करीब 60 से 70 हजार अभ्यर्थी तीन से दस अक्तूबर तक होने वाली सेना भर्ती रैली में हिस्सा लेने के लिए कानपुर पहुंचेंगे। इसमें लखनऊ जिले के ही 20 हजार अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है।

लखनऊ छावनी में जुलाई 2013 में होने वाली पिछली रैली को खराब मौसम के कारण निरस्त करना पड़ा था। इसके बाद से लखनऊ सेना कार्यालय के अंतर्गत आने वाले अभ्यर्थियों का रैली में हिस्सा लेने का यह पहला मौका है।
विज्ञापन


सेना ने भी प्रतापगढ़ में पिछले दिनों हुई भगदड़ के बाद कानपुर में टोकन बांटते हुए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। सेना भर्ती रैली की दौड़ में अव्वल आने वाले अभ्यर्थी लिखित परीक्षा तक के कई चरणों को पार करते हैं। दौड़ और बीम को मिलाकर फिजिकल परीक्षा 100 अंक की होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैनिक जीडी और ट्रेड्समैन की लिखित परीक्षा के बाद बनने वाली मेरिट में फिजिकल के मिले अंकों को भी शामिल किया जाता है।

ऐसे होगी भर्ती

कानपुर कैंट में तीन अक्तूबर को महोबा जिले की भर्ती रैली होगी। इसके अलावा चार अक्तूबर को कानपुर देहात, पांच को लखनऊ, छह को उन्नाव, सात को कानपुर नगर, आठ को बांदा, नौ को फतेहपुर और दस अक्तूबर को चित्रकूट जिलों के योग्य अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed