{"_id":"6914f32a1e29f1da13023e84","slug":"newborns-body-found-in-drain-outside-girls-hostel-lucknow-news-c-13-lko1070-1469378-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गर्ल्स हॉस्टल के बाहर नाले में मिला नवजात का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गर्ल्स हॉस्टल के बाहर नाले में मिला नवजात का शव
Thu, 13 Nov 2025 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 13 Nov 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। चौक स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के बगल गर्ल्स हॉस्टल के बाहर नाले में नवजात का शव पड़ा मिला।
इंस्पेक्टर चौक नागेश उपाध्याय ने बताया कि लोगों की सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची तो शव के पास कुत्ते मंडरा रहे थे। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया पर कोई कुछ नहीं बता सका। शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा था। जानवरों ने शव को कई जगह से नोचा था। पुलिस का मानना है कि अस्पताल में नवजात की मौत के बाद परिजनों ने रात के अंधेरे में शव को फेंक दिया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। चौकी इंचार्ज मेडिकल कॉलेज इंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि लिंग की पहचान नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम में इस बात की पुष्टि हो पाएगी।