{"_id":"29aa172acc9d7fb40ace348b858da26a","slug":"newborn-girl-found-in-dustbin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेजे के टुकड़े को बोरे में डाला फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेजे के टुकड़े को बोरे में डाला फिर...
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
Updated Sun, 16 Nov 2014 02:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंसानियत एक बार फिर शर्मसार हुई है। एक मां ने अपने कलेजे के टुकड़े को बोरे में भरकर कूड़े के ढेर पर फेंक दिया।
विज्ञापन
सड़क किनारे पड़े बोरे को बंदरों ने खोल दिया तो बच्ची का शव बाहर निकल आया। मामला पिसावां के नवेदिया गांव का है।
नवेदिया के लोग शनिवार सुबह टहलने निकले, इसी बीच उनकी नजर सड़क के किनारे कूड़े के ढेर पर पड़ी। यहां कुछ बंदर एक बोरे को खींच रहे थे।
इसी बीच अचानक बोरा खुल गया और उसमें से एक नवजात बच्ची का शव बाहर निकल आया। यह देखते ही वहां भीड़ लग गई। पूर्व प्रधान देवकी नंदन भी पहुंच गए।
उन्होंने बंदरों को भगाने के साथ सूचना पुलिस को दी। बच्ची को फेंकने से पहले एक कपड़े में लपेटा गया था। इस नजारे को देखकर गांव के सभी लोग हैरान हो गए।
इस घटना को देखकर फिर एक सवाल उठ गया कि एक मां कैसे अपने ही बच्चे को मौत के मुंह में डाल सकती है?