फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   New Year celebration with great pomp

Lucknow News: धूम धड़ाके के साथ नए साल का जश्न

Thu, 02 Jan 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 02 Jan 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
New Year celebration with great pomp
एफजीआईटी में नया साल के जश्र के दौरान सेल्फी लेती छात्राएं। - फोटो : संवाद
रायबरेली। जिले में बुधवार को हर तरफ नए साल का उल्लास दिखा। लोगों ने दिल खोलकर 2025 का स्वागत किया। सभी ने अपने अंदाज में नया साल मनाया। एक-दूसरे को फूल या अन्य तोहफे भेंटकर नए साल की बधाई दी। कुछ लोगों ने केक काटकर नए साल का जश्न मनाया। नए साल पर शहर के पार्क भी गुलजार रहे। युवा गिटार की धुन पर मस्ती करते नजर आए। होटल और रेस्टोरेंट मेंं भी लोगों की भीड़ नजर आई। फूलों की दुकानों पर भी खरीदार उमड़े।
विज्ञापन


मंगलवार रात से ही हर तरफ हैप्पी न्यू ईयर की गूंज सुनाई पड़ने लगी। बच्चे से लेकर बड़े तक एक-दूसरे को नए साल की बधाई देने लगे। कहीं केक काटकर तो कहीं गीत गाकर साल का स्वागत किया गया। फिल्मी गीतों की धुनों पर बच्चे ही नहीं, बड़े भी थिरक उठे। बुधवार सुबह से ही नए साल का उल्लास देखने को मिला। सुबह लोगों ने मंदिर पहुंचकर पूजा की। चंदापुर कोठी स्थित जगमोहनेश्वर मंदिर, डिग्री कॉलेज चौराहा स्थित पहलवान वीर बाब मंदिर में पूजा अर्चना की और माथा टेका।
विज्ञापन


सुपर मार्केट, कैपरगंज, जिला अस्पताल चौराहे पर युवा तोहफे खरीदते दिखे। फूलों, गिफ्ट और डायरियों की दुकानों पर भीड़ रही। इंदिरा गांधी उद्यान पार्क में नए साल पर बड़ी तादाद में लोगों ने पहुंचकर मौजमस्ती की। कई ऐसे युवाओं ने गिटार बजाकर नए साल का जश्न मनाया। जिला उद्यान कार्यालय स्थित गुरुगोविंद सिंह उद्यान में सबसे ज्यादा लोगों की भीड़ जुटी। यहां पर लोगों ने केक काटकर नए साल का जश्न मनाया। इसके अलावा शहीद स्मारक में भी लोग जुटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed