फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kashyap Upvan, a toxicology garden, has been established at KGMU.

Lucknow News: केजीएमयू में बना टॉक्सिकोलॉजी गार्डन कश्यप उपवन

Thu, 08 Oct 2026 02:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Kashyap Upvan, a toxicology garden, has been established at KGMU.
केजीएमयू।
विज्ञापन


लखनऊ। घर और बगीचे में लगे कई पौधे देखने में खूबसूरत होते हैं, लेकिन उनके बीज, फल, पत्ते या फूल जहरीले हो सकते हैं। कनेर, रत्ती और धतूरा जैसे पौधों से होने वाली विषाक्तता को समझने और इनकी सही पहचान के लिए केजीएमयू में ''कश्यप उपवन'' टॉक्सिकोलॉजी गार्डन तैयार किया गया है। बुधवार को कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने इसका उद्घाटन किया।

गार्डन में जहरीले और चिकित्सकीय दृष्टि से महत्वपूर्ण पौधों को उनके स्थानीय और वैज्ञानिक नाम के साथ प्रदर्शित किया गया है। साथ ही उनसे होने वाली विषाक्तता की जानकारी दी गई है। कुलपति ने बताया कि इससे मेडिकल विद्यार्थियों को पौधों की पहचान का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा और आम लोगों को भी इनके खतरों के बारे में जागरूक किया जा सकेगा।
विज्ञापन


संस्थान के फॉरेंसिक मेडिसिन एवं टॉक्सिकोलॉजी विभाग ने पांच से सात अक्तूबर तक टॉक्सिकोमेनिया-3 कार्यक्रम आयोजित किया। इसके तहत सानियावा गांव में ग्रामीणों को कीटनाशक, घरेलू रसायन, जहरीले पौधों और सांप के जहर से बचाव की जानकारी दी गई। विषाक्तता होने पर बिना सलाह उल्टी कराने या घरेलू उपचार के बजाय मरीज को तुरंत अस्पताल पहुंचाने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed