फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new voters campaign of BJP

BJP:वोट बैंक के लिए कल से शुरू होगा महा अभियान

Sat, 05 Jul 2014 08:31 AM IST
अखिलेश श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 05 Jul 2014 08:31 AM IST
विज्ञापन
new voters campaign of BJP

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में मिले समर्थन को स्थायी बनाने का फैसला किया है।

विज्ञापन


इसके लिए पार्टी छह जुलाई से नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए अभियान चलाएगी। साथ ही तय किया गया है कि वोटरों से निरंतर संवाद रखा जाएगा।

शुक्रवार को अवध क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में संगठन के विस्तार और मजबूती की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष मुकुट बिहारी वर्मा ने की। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्षमीकांत वाजपेयी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा सरकार पुलिस की लाठी के बल पर भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है।

पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की चिंता करें। उन्हें समझाएं कि सपा सरकार के उत्पीड़न से डरने की जरूरत नहीं है।

प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में एक बड़े वर्ग ने पार्टी को मत दिया। जनता का व्यापक समर्थन मिला।

समाज के सभी वर्ग पार्टी से जुडे़। क्षेत्रीय संगठन मंत्री अशोक तिवारी ने कार्ययोजना समझाई।

बैठक में निर्वतमान महामंत्री संगठन राकेश जैन, अवध क्षेत्र के कई सांसद, विधायक, महापौर डॉ. दिनेश शर्मा और कई पूर्व सांसद शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed