फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new turn in badau rape and murder case

बदायूं गैंगरेप: CBI खुदवाएगी बहनों की कब्र!

Wed, 09 Jul 2014 12:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 09 Jul 2014 12:26 PM IST
विज्ञापन
new turn in badau rape and murder case

बदायूं में दो चचेरी बहनों के साथ हुए सामूहिक बलात्कार और हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है।

विज्ञापन


जानकारी मिल रही है कि सीबीआई मामले की तह तक पहुंचने के लिए दोनों पीड़ितों की लाश की दोबारा से ऑटॉप्सी करवाएगी।

इसके लिए सीबीआई ने लाशों को कब्र से निकलवाने का आदेश भी जारी कर दिया है। इसके पहले, करीब एक महीने से चल रहे इस मामले में तमाम मोड़ आ चुके हैं।

पिता और रिश्तेदार का किया नारको टेस्ट

new turn in badau rape and murder case

सीबीआई ने बदायूं में दो चचेरी बहनों के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले की जांच में लड़कियों के पिता, उनके एक रिश्तेदार और एक गवाह के नारको टेस्ट की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

इससे पहले इनका लाई डिटेक्टर टेस्ट और पोलीग्राफी करवाया जा चुका है। लेकिन सीबीआई को मामले की जटिलता साफ करने में कोई खास मदद नहीं मिली है।

अदालत ने इन चारों के नारको टेस्ट के लिए सीबीआई को तीन दिन की मोहलत दी है। एजेंसी के दिल्ली स्थित सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (सीएफएसएल) में सोमवार से लेकर बुधवार तक इनका नारको टेस्ट पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विरोधाभासी बयानों से उलझी सीबीआई

new turn in badau rape and murder case

जांच से जुड़े अधिकारी ने अमर उजाला को बताया, "लाई डिटेक्टर टेस्ट ने मामले को और उलझा दिया है। इसके तह तक पहुंचने के लिए नारको टेस्ट ही विकल्प बचता है।"

इससे पहले सीबीआई तीन आरोपी भाई पप्पू यादव, अवधेश यादव और उर्वेश यादव का पोलीग्राफी टेस्ट करा चुकी है।

इसके अलावा दो पुलिस कांस्टेबल सर्वेश यादव और छत्रपाल सिंह को भी झूठ पकड़ने वाली मशीन से गुजारा गया है, लेकिन सारी कोशिशें मामले को सुलझाने के बजाए और उलझा रही हैं।

विज्ञापन

जांच में कई और चौंकाने वाले खुलासे

new turn in badau rape and murder case

27-28 मई की रात बदायूं के कटरा सदातगंज गांव में दो बहनों के यौन उत्पीड़न और पेड़ से लटका कर कत्ल के बाद यूपी पुलिस भी मामले में उलझी रही। अब तक की जांच के मुताबिक आरोपी पप्पू और बड़ी बहन फोन से लगातार संपर्क में रहे।

कॉल डिटेल के मुताबिक पिछले चार महीने में दोनों ने 380 बार बात की। गवाहों के मुताबिक यह आपस में मिलते-जुलते भी थे।

उधर, मौत के बाद लड़की के पिता ने बताया कि उनकी बेटी के पास मोबाइल फोन था ही नहीं, लेकिन पुलिस को उस लड़की का मोबाइल टूटी फूटी हालत में मिला।

इसी तरह तीन आरोपी भाईयों और पुलिस वालों के बयानों में भी विरोधाभास है। दूसरी तरफ पुलिस को जो सबूत मिल रहे हैं वह इनके बयानों से मेल नहीं खा रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed