फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new transfer policy apply in up government teacher

यूपी: शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, शिक्षक संगठनों के प्रदर्शन के बाद सरकार ने जारी किया तबादले का आदेश

Fri, 23 Jun 2023 02:47 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 23 Jun 2023 02:47 PM IST
सार

यूपी में माध्यमिक शिक्षा विभाग में काम कर रहे उन शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है जो जिले के बाहर अपना तबादला चाहते हैं।

विज्ञापन
new transfer policy apply in up government teacher
UP Teacher Recruitment 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा विभाग की लचर कार्यप्रणाली के विरोध में बृहस्पतिवार को अलग-अलग तीन शिक्षक संगठनों ने माध्यमिक शिक्षा निदेशालय पर प्रदर्शन किया। तबादला व वेतनमान समेत कई मांगों पर कार्यवाही की मांग की। शिक्षकों के प्रदर्शन के बाद विभाग ने दोपहर बाद तबादले का आदेश जारी कर दिया।

विज्ञापन


निदेशालय में लगातार तीसरे दिन तदर्थ शिक्षक वेतन जारी करने के लिए धरने पर बैठे रहे। उनके समर्थन में एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी भी पहुंचे। उन्होंने महानिदेशक स्कूल शिक्षा से समस्या निराकरण पर वार्ता की। महानिदेशक ने शुक्रवार को प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया है। 
विज्ञापन


उधर, मांगों को लेकर उप्र. माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) ने भी अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। प्रदेश महामंत्री राजीव यादव ने बताया कि शिक्षकों के स्थानांतरण, सिटीजन चार्टर लागू करने, लंबित एरियर के भुगतान आदि पर कार्यवाही नहीं हो रही है। उनके नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल की निदेशक डॉ. महेंद्र देव से वार्ता हुई। उन्होंने बिंदुवार कार्यवाही का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद संघ ने प्रदर्शन समाप्त किया। वहीं, माध्यमिक व्यावसायिक शिक्षक संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष राम सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से
शिक्षकों के प्रदर्शन के बाद राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, उप प्रधानाचार्य, प्रवक्ता, सहायक अध्यापक के सत्र 2023-24 में तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुक्रवार से शुरू होंगे। शिक्षक वेबसाइट upsecgtt.upsdc.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन 25 जून शाम चार बजे तक किए जाएंगे। निदेशक ने बताया कि आवेदन ऑनलाइन ही स्वीकार किया जाएगा। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 8317054632 व ई-मेल onlineteachertransfer2023@gmail.com भी जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed