फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new train from lucknow to azmer

जानिए कब से चलेगी अजमेर के लिए ये नई ट्रेन

Thu, 24 Apr 2014 08:57 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 24 Apr 2014 08:57 AM IST
विज्ञापन
new train from lucknow to azmer

ख्वाजा गरीब नवाज के सालाना उर्स में जाने वाले जायरीनों की

विज्ञापन
सुविधा के लिए रेलवे एक और अजमेर स्पेशल ट्रेन चलाएगा।

यह ट्रेन 25 अप्रैल और 2 मई को अलीपुर द्वार से रवाना होगी। ट्रेन 05711 अलीपुर द्वार जंक्शन से 25 अप्रैल एवं 2 मई को रात 11:55 रवाना होगी।

यह ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी, किशनगंज, कटिहार, नौगछिया, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, बलिया, मऊ जंक्शन, मोहम्मदाबाद, आजमगढ़, खोरासन रोड, शाहगंज, होते हुए लखनऊ पहुंचेगी।

यहां से ट्रेन मुरादाबाद, गाजियाबाद, रेवाड़ी, नारनौल, नीम का थाना, सवाईमाधोपुर, फुलेरा, किशनगढ़, मदार स्टेशनों पर रुकते हुए रात 9:00 बजे अजमेर पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में ट्रेन 05712 अजमेर से सुबह 7.30 बजे प्रस्थान कर लखनऊ होते हुए तीसरे दिन सुबह 05:45 बजे अलीपुर द्वार जंक्शन पहुंचेगी।

ट्रेन में साधारण श्रेणी के 8, शयनयान श्रेणी के 4, एसी तृतीय के 1 और 2 एसएलआर बोगी होंगी।


लगेंगी अतिरिक्त बोगियां

प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन कई ट्रेनों में शयनयान श्रेणी की एक-एक अतिरिक्त बोगियां लगाएगा।

पीआरओ आलोक श्रीवास्तव ने बताया ट्रेन लखनऊ जंक्शन-जबलपुर चित्रकूट एक्सप्रेस में 23 अप्रैल को लखनऊ जंक्शन से और जबलपुर-लखनऊ चित्रकूट एक्स. में 24 अप्रैल को जबलपुर से शयनयान श्रेणी की एक अतिरिक्त बोगी लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed