फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new train for lko to jaipur

नवाबी नगरी से गुलाबी नगरी के लिए एक और ट्रेन

Tue, 03 Sep 2013 10:35 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 03 Sep 2013 10:35 AM IST
विज्ञापन
new train for lko to jaipur

शहर के लोगों को जयपुर के लिए एक और ट्रेन की सुविधा मिलने

विज्ञापन
लगेगी।

यह ट्रेन आठ सितंबर को जयपुर से रवाना होगी। ट्रेन की संचालन सप्ताह में तीन दिन जयपुर और तीन दिन लखनऊ से किया जाएगा। हाथरस होकर जयपुर के लिए पहली किसी ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।

इससे हाथरस के लोगों को खासतौर पर फायदा हुआ है। इस ट्रैक पर आठ सितंबर को पहली बार (ट्रेन संख्या 09707) जयपुर-लखनऊ एक्सप्रेस का संचालन होगा।

यह एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को जयपुर से लखनऊ के लिए संचालित होगी, जबकि ट्रेन संख्या 09708 लखनऊ जयपुर एक्सप्रेस लखनऊ से चलेगी।

यह ट्रेन सप्ताह में बुधवार, शनिवार और सोमवार को लखनऊ से जयपुर जाएगी। इससे अब हाथरस से लखनऊ और जयपुर जाने वालों को मथुरा, आगरा एवं अलीगढ़ तक की दौड़ नहीं लगानी पडे़गी।


स्टेशन प्रबंधक एमएल मीना ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल रेल अधीक्षक के जयपुर लखनऊ एवं लखनऊ जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन के निर्देश प्राप्त हो गए हैं। इन ट्रेनों का टाइम टेबिल भी मिल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed