{"_id":"3e473e556f52ffe35afc8db190db04e4","slug":"new-tower-for-vip","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीआईपी के लिए बनेगा सीएसआई टॉवर-2","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीआईपी के लिए बनेगा सीएसआई टॉवर-2
ऋषि मिश्र/लखनऊ
Updated Thu, 31 Oct 2013 07:02 PM IST
विज्ञापन
एलडीए सीएसआई टॉवर बिल्डिंग की तर्ज पर एक और टॉवर गोमती नगर में बनाने की तैयारी कर रहा है। इसे सीएसआई टॉवर-2 कहा जाएगा।
विज्ञापन
इस संबंध में शासन की ओर से लखनऊ विकास प्राधिकरण को निर्देशित किया गया है।
14 मंजिल की बिल्डिंग बनाने के लिए प्राधिकरण करीब एक लाख वर्ग फीट भूमि की तलाश गोमती नगर में कर रहा है।
पढ़ें-कौन मोदी, प्रधानमंत्री क्यों बनना चाहते हैं?
भूमि तलाश के लिए इंजीनियरिंग विभाग को कहा गया है। उम्मीद की जा रही है कि, शहीद पथ के आसपास इसके लिए भूमि मिल सकती है। फिलहाल तलाश जारी है। अत्याधूनिक सुविधाओं से टॉवर लैस होगा।
विज्ञापन
आईएएस, पीसीएस और अतिविशिष्ट लोगों को राज्य संपत्ति विभाग की ओर से दिए जाने वाले आवासों की संख्या कम हो रही है।
ऐसा ही सीएसआई टॉवर एलडीए ने पूर्व में विपिनखंड में बनाया गया था। इस तादाद को बढ़ाने के लिए राज्य संपत्ति विभाग ने शासन से अनुरोध किया था।
शासन की ओर से लखनऊ विकास प्राधिकरण को निर्देशित किया गया वह पहले तो जमीन खरीदे और बाद इस टॉवर का निर्माण भी करे। फिलहाल जमीन तलाश करने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
और खबरों के लिए यहां आएं....