फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   New technique for treatment of survical cancer

क्वीनमैरी में नई तकनीक से सर्वाइकल कैंसर का उपचार

Fri, 01 Jan 2021 01:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
New technique for treatment of survical cancer
95 फीसदी तक कारगर है थर्मोकॉग्युलेशन तकनीक
विज्ञापन

केजीएमयू के क्वीनमैरी में सर्वाइकल (बच्चेदानी के मुंह) कैंसर का नयी तकनीक से इलाज शुरू हो गया है। स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के डॉक्टरों ने सर्वाइकल कैंसर के इलाज की नयी तकनीक थर्मोकॉग्युलेशन पर शोध किया और उम्मीद के मुताबिक नतीजे आने के बाद मरीजों का उपचार शुरू कर दिया।
क्वीनमैरी की विभागाध्यक्ष डॉ. उमा सिंह के नेतृत्व में सर्वाइकल कैंसर के इलाज की नयी तकनीक की खोज की गयी। बच्चेदानी के मुंह के कैंसर की पहचान के लिए 1500 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। शोध में महिलाओं की अलग-अलग विधियों से जांच हुई। करीब 160 मरीजों में सर्वाइकल कैंसर की शुरुआती लक्षण देखने को मिले, जिसे प्री सर्वाइकल कैंसर माना गया। कैंसर की इस अवस्था वाली 80 महिलाओं को क्रायोथेरेपी दी गई तथा 80 मरीजों पर थर्मोकॉग्युलेटर तकनीक अपनायी गई। शोध में देखा गया कि जिन महिलाओं को क्रायोथेरेपी दी गयी, उनमें इलाज के बाद पानी आने की समस्या शुरू हो गयी। जबकि जिन मरीजों का थर्मो कॉग्युलेटर तकनीक से इलाज हुआ उनमें किसी प्रकार की समस्या नहीं हुई। इलाज के दौरान एक मिनट का समय लगा जिसमें शुरुआती कैंसर की सेल नष्ट हो गए।
विज्ञापन

क्वीनमैरी की डॉ. रेखा सचान ने बताया कि यह तकनीक 95 प्रतिशत कारगर है। यह शोध इंडियन जनरल ऑफ कैंसर फॉर पब्लिकेशन में प्रकाशित किया गया है। अभी तक सर्वाइकल कैंसर के शुरूआती समस्या का इलाज क्रायोथेरेपी (ठंडी सिंकाई) से किया जाता रहा है। थर्मोकॉग्युलेटर को 100 डिग्री के तापमान पर गर्म करके उसका प्रोब (मशीन के आगे का हिस्सा) घाव की जगह पर लगा देते हैं। इससे कैंसर कोशिकाएं जल जाती हैं। कैंसर की आशंका खत्म हो जाती है। अस्पताल में एक थर्मो कॉग्युलेटर है। दूसरी मशीन के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed