फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   New system starts for passport approval in Uttar pradesh.

खुशखबरी: पासपोर्ट के लिए पुलिस सत्यापन अब सिर्फ तीन दिनों में, सात दिन में पूरी होगी प्रक्रिया

Sat, 28 Sep 2019 11:21 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 28 Sep 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
New system starts for passport approval in Uttar pradesh.
एम पासपोर्ट सेवा का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश में एम पासपोर्ट पुलिस एप के जरिए सत्यापन की व्यवस्था शुरू हो गई है। शनिवार को इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर की। इस व्यवस्था के लागू होने से पासपोर्ट के लिए पुलिस सत्यापन तीन दिनों के भीतर हो जाएगा और पासपोर्ट सात कार्य दिवस में आवेदक को मिल जाएगा। पहले पुलिस सत्यापन के लिए 15 से 20 दिन और पासपोर्ट हासिल करने के लिए 1 माह से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ता था।

विज्ञापन


एप का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तकनीक के इस्तेमाल से काम को सरल और सहज बनाया जा सकता है। इससे न सिर्फ पारदर्शिता आती है बल्कि भ्रष्टाचार पर भी लगाम लगती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले पासपोर्ट हासिल करने के लिए आम नागरिकों को काफी चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन अब लोगों को राहत मिलेगी और कम से कम समय में पासपोर्ट मिल सकेगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में तकनीक के क्षेत्र में काफी काम हुआ है। उन्होंने राशन वितरण को तकनीक से जोड़ने का उदाहरण दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेश मंत्रालय के इस एप से अब दो से तीन दिनों में ही पासपोर्ट के लिए संबंधित व्यक्ति की रिपोर्ट लग जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी करने वालों पर भी लगाना होगा अंकुश

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ लोग पासपोर्ट बनवाने और लोगों को विदेश भेजने की दुकान खोलकर बैठे हैं। यह लोग लोगों को विदेशों में नौकरी दिलाने के नाम पर मोटी रकम ऐंठते हैं और दिल्ली के एयरपोर्ट पर ले जाकर छोड़ देते हैं और उनसे कहते हैं कि यही कुवैत और दुबई है। जिन लोगों को विदेश भेज भी देते हैं, उनके साथ भी धोखा होता है। उन्हें जिस नौकरी के लिए ले जाया जाता है, उसके बदले दूसरी नौकरी कराई जाती है।

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि आने वाले दिनों में विदेश जाने वालों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। ऐसे में पासपोर्ट कार्यालय की जिम्मेदारी बढ़ेगी। उन्होंने सभी जिलों से आए पासपोर्ट नोडल अधिकारियों से कहा कि सरकार जीरो टॉलेरेंस की नीति पर काम कर रही है, जो भी भ्रष्टचार में लिप्त पाया जाए उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए।

डीजीपी ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि पिछले दो सालों में सरकार ने तकनीक का सफल प्रयोग करते हुए कई आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि इस एप के माध्यम से पुलिस सत्यापन तीन दिन के अंदर करेंगे तभी हम सफल होंगे।

विदेशों में रह रहे भारतीयों का सत्यापन भी हो सकेगा

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी पीयूष वर्मा ने बताया कि इस एप को दुनिया भर में स्थित 190 दूतावासों से जोड़ा गया है। विदेश में रह रहे भारतीयों का भी इस एप के माध्यम से सत्यापन किया जा सकता है। बीते वर्ष उत्तर प्रदेश में 11 लाख लोगों ने पासपोर्ट बनवाया। इसमें केवल लखनऊ क्षेत्र से 5 लाख 88 हजार पासपोर्ट जारी हुए।

अभी तक जिले से थाने के बीच की व्यवस्था मैनुअल थी, जिससे समय लगता था। अब पासपोर्ट के लिए आवेदन करते ही संबंधित थाने को इसकी जानकारी हो जाएगी और वह तीन दिन से कम समय में अपनी रिपोर्ट भेज सकता है।

इसके लिए प्रत्येक थाने पर आवश्यकतानुसार एक या एक से अधिक टैबलेट उपलब्ध कराए गए हैं। कार्यक्रम में गाजियाबाद के क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी धर्मेंद्र सिंह, डीजी इंटेलीजेंस भवेश कुमार सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed